फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   panchayat Election: Finalist voter lists of 3500 panchayats of Himachal

चुनाव: हिमाचल की 3500 पंचायतों की मतदाता सूचियां फाइनल

Sat, 12 Dec 2020 09:56 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Dec 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
panchayat Election: Finalist voter lists of 3500 panchayats of Himachal
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए 3500 पंचायतों की मतदाता सूचियां फाइनल हो गई हैं। अब सिर्फ 115 नई पंचायतों की मतदाता सूचियों का 18 दिसंबर तक अंतिम प्रकाशन होगा। मतदाता सूचियां हिमाचल चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी जाएंगी। इन पंचायतों की मतदाता सूचियों की बीस-बीस प्रतियां प्रकाशित कर संबंधित जिलों, ब्लॉकों और पंचायतों को उपलब्ध करवा दी जाएंगी। 

विज्ञापन


प्रदेश में इस इस बार 12 जिलों में कुल 3615 पंचायतों बनी हैं। पिछली बार कुल 3226 पंचायतों में चुनाव करवाए गए थे। इस बार 412 नई पंचायतें गठित की गई थीं। इनमें 23 पंचायतें नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में शामिल हुई हैं। अब कुल 389 पंचायतों बनी हैं। इन्हें मिलाकर कुल 3615 पंचायतों में चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन

सरकार ने पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद की वार्डबंदी भी कर ली है। इस बार प्रदेश की 3615 पंचायतों में 21,384 वार्ड बनाए गए हैं। पंचायत समिति में 1792 और जिला परिषद से 249 वार्ड हैं। इनमें पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण रोस्टर का मामला सरकार के पास 14 को जाएगा
शिमला। पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर का मामला सरकार के पास 14 दिसंबर को जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिलों में चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार किया जा चुका है। इसे जिलों में जारी करने से पहले सरकार से हरी झंडी ली जानी है। जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज निदेशालय में रोस्टर तैयार हो रहा है। इसे भी सरकार से मंजूरी के बाद जारी किया जाएगा। 

चायत चुनाव को लेकर शीघ्र फैसला लेगा आयोग : सुरजीत

 प्रदेश चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आयोग शीघ्र फैसला लेगा। पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से निपटने को चुनाव आयोग ने दिशा-निर्देश भी तैयार कर लिए हैं। राज्य चुनाव आयोग के सचिव ने शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग शीघ्र फैसला लेगा। कोरोना काल में चुनाव करवाने के सवाल पर सचिव ने कहा कि आयोग ने चुनाव के दौरान करोना संक्रमण से निपटने को दिशा-निर्देश तैयार कर लिए हैं। 

उल्लेखनीय है कि सरकार और ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर पहले ही कह चुके हैं कि पंचायत चुनाव के लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। अब राज्य चुनाव आयोग को चुनाव की तारीख घोषित करनी है। सरकार ने चुनाव कराने के लिए गेंद चुनाव आयोग के पाले में डाल दी है। देखना यह है कि अब आयोग कोरोना संक्रमण के चलते पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तारीख कब घोषित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed