फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP by election 2019 Date: Election Commision announced dates for bye election in Himachal Pradesh

हिमाचल में उपचुनाव की तारीख घोषित, जानिए पूरा शेडयूल

Sat, 21 Sep 2019 07:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Sep 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
HP by election 2019 Date: Election Commision announced dates for bye election in Himachal Pradesh
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा - फोटो : ANI

हिमाचल के धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का बिगुल बज गया है। दोनों हलकों में 21 अक्तूबर को मतदान होगा और दो दिन बाद 24 को नतीजे घोषित होंगे। लोकसभा चुनाव में धर्मशाला के विधायक किशन कपूर के कांगड़ा और पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद ये दोनों विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं। चुनाव आयोग ने शनिवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके साथ कांगड़ा और सिरमौर जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तीस सितंबर तक दोनों ही हलकों में प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। एक अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और तीन तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रचार के लिए 16 दिन मिलेंगे। आयोग ने उपचुनाव खर्च की सीमा 28 लाख तय की है। 
विज्ञापन


उपचुनाव की घोषणा के साथ ही हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है। गुटबाजी से जूझ रहे दोनों दलों ने प्रत्याशियों के नाम तय करने की कवायद शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में दोनों ही दल प्रत्याशियों का एलान कर देंगे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से जयराम सरकार के मंत्री एवं धर्मशाला से विधायक किशन कपूर और शिमला से पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पच्छाद विस क्षेत्र की स्थिति
कुल मतदाता    74452
पुरुष            37717
महिला          36159
सेवा मतदाता     576
पोलिंग बूथ          113

धर्मशाला विस क्षेत्र की स्थिति
कुल मतदाता        82062
पुरुष                41020
महिला              40063
सेवा मतदाता         979
पोलिंग बूथ          88

18-19 वर्ष के मतदाता 
धर्मशाला      2108
पच्छाद        3135

नई ईवीएम का होगा इस्तेमाल
उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर नई ईवीएम पोस्ट 2013 एम 3 ईवीएम इस्तेमाल की जाएंगी। ये ईवीएम हिमाचल में पहले ही पहुंच चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि किसी भी तरह की जानकारी व शिकायत को 01772621551 पर किया जा सकता है। टोल फ्री नंबर 18003321950 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। धर्मशाला में एक रिटर्निंग अफसर के अलावा दो सहायक रिटर्निंग अफसर और पच्छाद में तीन सहायक रिटर्निंग अफसर तैनात किए हैं।

नाम के साथ होगा उम्मीदवार का फोटो
मतदाता की सहूलियत के लिए प्रत्याशी के नाम के साथ उसकी फोटो भी लगी होगी। वहीं, चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को सरकार या राजनीतिक दलों की उपलब्धियों वाले होर्डिंग बैनर हटाने के लिए निर्देश दे दिए हैं।

धर्मशाला हलके में 12 उम्मीदवारों में हुआ था मुकाबला

करीब 21 महीने बाद धर्मशाला में एक बार फिर चुनाव की रणभेरी बजी है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में धर्मशाला हलके से 12 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जिसमें से सात उम्मीदवारों को 500 से भी कम वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने कांग्रेस के सुधीर शर्मा को 2997 वोट से हराया था। किशन कपूर को 26050 और सुधीर शर्मा को 23053 वोट मिले थे। हलके के 57161 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया था, जिसमें से 148 वोट रद्द हुए। धर्मशाला हलके के 84 बूथों के 525 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। 

उम्मीदवार           वोट
किशन कपूर        26050
सुधीर शर्मा          23053
रविंद्र राणा           2127
पंकज कुमार         1726
कमल कुमार         1655
पवन चौधरी          471
अश्वनी काजल        307
निशा कटोच           133
अनूप धीमान          273
दिग्विजय पुरी        285
विकास चौधरी        281
सुभाष चंद              127

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed