फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Elderly patient taken to the highway after lifting 15 km on stretcher in snow

बर्फ पर 15 किमी चलकर बुजुर्ग मरीज को स्ट्रेचर से हाईवे तक पहुंचाया

Fri, 18 Dec 2020 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Dec 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Elderly patient taken to the highway after lifting 15 km on stretcher in snow
इस तरह स्ट्रेचर से बुजुर्ग को हाईवे पर लाया गया - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी को बर्फ की कैद से छुटकारा दिलाने के लिए भले ही अटल टनल अहम भूमिका निभा रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। बर्फबारी से चौखंग-नैनगार सड़क बंद होने से ग्रामीणों ने 90 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को 15 किलोमीटर बर्फ पर चलकर स्ट्रेचर पर हाईवे तक पहुंचाया। यहां से मरीज को वाहन से कुल्लू अस्पताल लाया गया। वृद्ध की हालत स्थिर है। 

विज्ञापन


पट्टन घाटी के नैनगार गांव के टशी तंडुप पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं।दो दिन पहले उन्हें खून की उल्टियां शुरू हो गईं, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ गई। समीप के चौखंग गांव में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को कुल्लू अस्पताल ले जाने को कहा। गांव का संपर्क मार्ग बर्फबारी के कारण बंद होने से चौखंग, नैनगार और छोगजिंग के ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मरीज को स्ट्रेचर में डालकर 15 किमी पैदल बर्फ पर उठाकर केलांग-उदयपुर हाईवे तक पहुंचाया।
विज्ञापन


मरीज के पोते शुभम ने बताया कि उन्हें दादा के बीमार होने की सूचना मिली। वह कुल्लू से निजी वाहन लेकर लाहौल पहुंचे, लेकिन गांव को जाने वाली संपर्क सड़क बंद होने से वाहन हाईवे पर छोड़ना पड़ा। उधर, सीएमओ लाहौल-स्पीति डॉ. पलजोर ने बताया कि उन्हें अभी तक बुजुर्ग मरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग चिनाब डिवीजन के अधिशाषी अभियंता बीएस नेगी ने बताया कि मौसम खुलने के बाद घाटी की संपर्क सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को सड़क मार्ग बहाल करने के लिए कई बार कहा, लेकिन मांग को अनसुना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed