फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Elderly patient brought to the road by lifting on back for two and a half hours in sirmour

ढाई घंटे पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया बुजुर्ग मरीज, सड़क सुविधा न होने से परेशानी झेल रहे ग्रामीण

Tue, 08 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Dec 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Elderly patient brought to the road by lifting on back for two and a half hours in sirmour
ढाई घंटे पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया बुजुर्ग मरीज। - फोटो : अमर उजाला

सड़कों का जाल बिछाने के सरकारी दावे सिरमौर के गांवों में धराशायी हो रहे हैं। सड़क के अभाव में कई गांवों में लोगों की जिंदगी दांव पर लग रही है। सोमवार तड़के भी एक ऐसी ही घटना सामने आई। संगड़ाह के कुणा गांव के बुजुर्ग बली राम (60) की अचानक तबीयत खराब हो गई। ग्रामीण सुबह करीब चार बजे बुजुर्ग को पीठ पर उठाकर अस्पताल के लिए निकले। करीब ढाई घंटे खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद बुजुर्ग को सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद बुजुर्ग को संगड़ाह अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल किया है। इसमें सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। सिरमौर जिले के कई ऐसे गांव हैं, जहां सड़क सुविधा नहीं है। 

विज्ञापन


कुछ महीने पहले भी गांव की ही एक गर्भवती महिला को रात के अंधेरे में अस्पताल लाया था। गांव के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता की तबीयत बिगड़ी थी। ग्रामीणों की सहायता से उन्हें अस्पताल लाया गया। कहा कि सड़क सुविधा न होने से बीमारी की स्थिति में लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। वीरेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, नितिश शर्मा, जयराम शर्मा, ट्विंकल शर्मा और जगदीश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में बड़ोल से चनौती तक सड़क का कार्य शुरू हुआ था। नाबार्ड के माध्यम से बन रही इस सड़क की कटिंग के बाद काम रुक गया। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्न शर्मा ने बताया कि ठेकेदार को 19.50 लाख का जुर्माना किया है। चीफ इंजीनियर के साथ हुई बैठक के बाद वह पुन: काम करने को राजी हो गया है। जल्द सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed