{"_id":"5e3bad2d8ebc3ee5991be01f","slug":"eighty-thousand-rupee-online-fraud-with-pwd-work-inspector-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के वर्क इंस्पेक्टर के खाते से उड़ाए 80 हजार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोनिवि के वर्क इंस्पेक्टर के खाते से उड़ाए 80 हजार, मामला दर्ज
Thu, 06 Feb 2020 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग के धनोटू सब डिवीजन के वर्क इंस्पेक्टर के बैंक खाते को हैक कर ठगों ने 80 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। वर्क इंस्पेक्टर की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में उपमंडल की ग्राम पंचायत जुगाहन के जरल गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि तीन फरवरी को उनके खाते से दो बार दस-दस हजार रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
राशि की निकासी का शाम को मोबाइल पर एसएमएस आने के बाद अगले दिन इसके बारे में जानकारी देने के लिए वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सुंदरनगर शाखा में पहुंचे। लेकिन मंगलवार को ठगों ने एक बार फिर से दो बार दस-दस हजार और थोड़ी ही देर बाद सीधे 40 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। उन्होंने बताया कि जब बैंक के प्रबंधक से इसके बारे में बात की गई तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन एसबीआई पोर्टल पर शिकायत डाली और सुंदरनगर पुलिस थाने में इसके बारे में जानकारी देेकर मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि बैंक की पासबुक में एंट्री करवाने पर यह राशि किसी आशुतोष मिश्रा के नाम पर ट्रांसफर हुई है।
विज्ञापन
मैसेज वाले मोबाइल नंबर 9794293445 पर जब बात की गई तो वह व्यक्ति स्वयं को कभी दिल्ली, कभी उत्तर प्रदेश और कभी बीएसएफ का कर्मचारी बता रहा है। बैंक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ठग का पता शादबाद के सेमपुर का दर्शाया गया है। इधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।