फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eighty percent scholarships distributed among private institutes by officers

अफसरों की मिलीभगत से निजी संस्थानों में बांट दी अस्सी फीसदी छात्रवृत्ति

Thu, 23 Aug 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Eighty percent scholarships distributed among private institutes by officers

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की राशि के आवंटन में 150 करोड़ से ज्यादा के घोटाले में नया खुलासा है। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक अफसरों की मिलीभगत से 80 फीसदी छात्रवृत्ति निजी संस्थानों को बांट दी गई

विज्ञापन


जबकि सरकारी संस्थानों के विद्यार्थियों को महज 20 फीसदी राशि ही मिली। राज्य सरकार ने अब इस घोटाले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है। लिहाजा, पूर्व सरकार के समय शिक्षा विभाग में ऊंचे पदों पर रहे कई अधिकारियों तक जांच की आंच पहुंचेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थानों को प्रतिवर्ष लाखों रुपये का बजट छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत जारी होता है। उच्च शिक्षा निदेशालय के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच रिपोर्ट में हुअा ये खुलासा

Eighty percent scholarships distributed among private institutes by officers
जांच रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 से शिक्षा निदेशालय ने छात्रवृत्ति राशि के आवंटन में निजी शिक्षण संस्थानों को तरजीह दी। सरकारी संस्थानों के आवेदन आने के बावजूद पहले निजी संस्थानों के आवेदन वेबसाइट पर अपलोड किए गए।

रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 के दौरान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर छात्रवृत्ति राशि जारी होती थी। सरकारी और निजी संस्थानों के लिए अलग-अलग बजट की व्यवस्था नहीं थी।

इसका लाभ उठाते हुए कुछ निजी शिक्षण संस्थानों ने शिक्षा विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को चपत लगाई। साल 2015-16 के दौरान सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने के मामले सामने आने के बाद सरकार ने छात्रवृत्ति राशि को सरकारी और निजी संस्थानों के लिए बांटा था।

सीबीआई जांच के लिए केंद्र को भेजेंगे पत्र

Eighty percent scholarships distributed among private institutes by officers

शिक्षा विभाग में 150 करोड़ से अधिक राशि के छात्रवृत्ति आवंटन घोटाले का मामला सीबीआई को भेजने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय इस बाबत केंद्र सरकार को पत्र भेजेगा।

केंद्र सरकार मामले को कार्मिक मंत्रालय को भेजेगी। कार्मिक मंत्रालय जांच करने का अंतिम फैसला लेगा। विधायक राकेश सिंघा विधानसभा में उठाएंगे छात्रवृत्ति घोटाला

माकपा विधायक राकेश सिंघा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 29 अगस्त को शिक्षा विभाग में हुए 150 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का मामला उठाएंगे। विधायक ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि के आवंटन को लेकर सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed