{"_id":"5cf1539cbdec22078a1fd6cb","slug":"eighteen-slums-gutted-in-fire-in-una-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अचानक भड़की आग से 18 झुग्गियां जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक भड़की आग से 18 झुग्गियां जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान
Fri, 31 May 2019 10:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 31 May 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के पास लालसिंगी गांव में अग्निकांड से प्रवासी मजदूरों की 18 झुग्गियां जलकर स्वाह हो गईं। इससे झुग्गियों में रखा कीमती सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर लालसिंगी में अचानक झुग्गियों में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने 18 झुग्गियों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई
आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। झुग्गियों में आग लगने से इसमें रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था।
फायर ब्रिगेड ऊना के प्रभारी नितिन कुमार ने कहा कि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि लालसिंगी में 18 झुग्गियां जलने से करीब 90 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
फायर ब्रिगेड ऊना के प्रभारी नितिन कुमार ने कहा कि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि लालसिंगी में 18 झुग्गियां जलने से करीब 90 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।