फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eight school seclted

आठ स्कूल स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट योजना में शामिल

Tue, 21 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Eight school seclted
सरकार की योजना के तहत चयनित स्कूलों को मिलेंगे 44-44 लाख रुपये
विज्ञापन

स्कूलों के विकास कार्यों पर खर्च होगी यह राशि
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के आठ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना में शामिल किया है। स्थानीय विधायकों की संस्तुति के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के 50 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती वर्ष पर योजना शुरू की है। इन स्कूलों में ढांचागत विकास और सुविधाओं पर खर्च करने के लिए 44-44 लाख रुपये मिलेंगे। स्कूलों में इस बजट से किए जाने वाले कार्यों के प्लान संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य देंगे। उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा जल्द ही इन आठ स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक बुलाएंगे। इसमें तैयार किए गए प्लान पर चरचा होगी।
विज्ञापन

उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला शिमला अशोक शर्मा ने माना कि सरकार और शिक्षा विभाग ने स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत लाए जाने वाले सभी स्कूलों को प्लान की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन स्कूलों में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाकड़ी, रोहड़ू के चिड़गांव, कोटखाई के कलबोग, चौपाल के देहा, शिमला शहरी के फागली और शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के खटनोल स्कूल, ठियोग विस क्षेत्र के कुमारसैन और कसुम्पटी के चियोग स्कूल का इसमें चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के निर्माण कार्यों
में लाई जाएगी एकरूपता
उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला शिमला अशोक शर्मा ने कहा कि सभी स्कूलों में जारी किए जाने वाले बजट को खर्च करने में एकरूपता लाने को कहा है। इसके लिए विभाग की ओर से जारी किए निर्देशों के अनुसार शिक्षण कार्य को और बेहतर बनाने के साथ ही मूलभूत सुविधाएं, नई तकनीकों के शिक्षण कार्य में प्रयोग में लाने को लैब आदि स्थापित करने के साथ ही आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। स्कूल पूरे क्षेत्र में एक आदर्श और सही मायने में स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed