फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eight injured in collision between two buses and scooty

बसों और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, छह बच्चों समेत आठ घायल

Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
 eight injured in collision between two buses and scooty

दो मामलों में दो निजी स्कूल बस सहित एक अन्य बस और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर से छह बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। नूरपुर में हुए स्कूल बस हादसे के बाद भी निजी स्कूल और जिला प्रशासन की नींद नहीं टूटी है।

विज्ञापन


 ऊना के घंडावल में एक निजी स्कूल की दो बसों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार चार नन्हें स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। इनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊना के नजदीकी स्कूल रुद्रा इंटरनेशनल में दोपहर बाद छुट्टी होने के बाद स्कूल की बसों में बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान घंडावल मोड़ के समीप स्कूल की दो बसों में भिड़ंत हो गई जिससे बस में बैठे बच्चे बुरी तरह सहम गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो....

 eight injured in collision between two buses and scooty

हादसे में बस में सवार चार बच्चों को काफी चोटें पहुंची। लोगों ने जब बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकाला। साथ ही, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस हादसे में दोनों वाहनों का काफी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बसों में भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं अपने घरों को जा रहे थे। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गौर हो कि नूरपुर में लापरवाही ने 27 जिंदगियां छीन ली थी। वहीं ऊना में निजी स्कूल इस हादसे के बाद गहरी नींद में सोए हैं। स्कूल प्रशासन जान बूझकर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं।

इन पर शिकंजा कसने में जिला प्रशासन भी नाकाम साबित हो रहा है। जिला प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद स्कूली बसों की चेकिंग करने का अभियान तो चलाया लेकिन यह सिरे नहीं उतर पाया। पुलिस ने भी महज चालान काटने तक ही अपनी कार्रवाई को सीमित कर दिया और मौत के सफर का सिलसिला अब तक जारी है। 

अमर उजाला ने पहले ही किया था आगाह 

 eight injured in collision between two buses and scooty

नूरपुर में स्कूल बस हादसे के बाद जिला प्रशासन भी किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा दिखाई दे रहा है। निजी स्कूल सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं लेकिन प्रशासन आंखें मूंद कर सोया है। ‘अमर उजाला’ ने हाल ही में निजी स्कूलों के इस कारनामे को जगजाहिर किया लेकिन यह सिलसिला जारी है।  

शहरों में तो नियम ठेंगे पर हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में खोले निजी स्कूल ज्यादा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्कूल के नुमाइंदे कह देते हैं कि यहां पर कौन सा कोई देखने के लिए आ रहा है।

हम बच्चों को ज्यादा लाएं चाहे कम। कुछ चालक तो यह भी कहते हैं कि एह केहड़ा पहाड़ी इलाका है, जेहड़ा बस खाई विच गिर जाणी। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया है।

बस-स्कूटी में टक्कर, चार घायल

 eight injured in collision between two buses and scooty

थाना हरोली के तहत पंडोगा में बस की टक्कर से स्कूटी पर दो बच्चों सहित सवार एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इनमें से एक बच्ची की बाजू फ्रैक्चर हुई है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार निवासी कपूरथला, पंजाब अपनी पत्नी जानवी, नौ वर्षीय बेटी योगिता और छह वर्षीय बेटी वीनू के साथ स्कूटी पर पंडोगा से ऊना की ओर जा रहा था।

पंडोगा से कुछ दूरी के पास पीछे से आ रही बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार बच्चें व दंपती चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सड़क से गुजर अन्य वाहन सवार ने फौरन अपनी गाड़ी में सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया है।

इस हादसे में एक बच्ची की बाजू फ्रैक्चर हुई है। वहीं महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed