फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Eight Arrested Rave Party in parvati valley kullu Himachal Prdaesh

Rave Party in Kullu Himachal: पार्वती घाटी में फिर रेव पार्टी, पर्यटकों समेत आठ गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2022 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Jun 2022 08:05 PM IST
सार

पुलिस ने शिल्हा में दबिश रेव पार्टी को बंद करवाया। इस दौरान हड़कंप मच गया और पर्यटक जंगल की ओर भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। मौके से बीयर और अंग्रेजी शराब की 201 बोतलें, चरस और 3.21 लाख रुपये कैश पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Eight Arrested Rave Party in parvati valley kullu Himachal Prdaesh
शिल्हा में चल रही रेव पार्टी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन व धार्मिक नगरी से विख्यात कुल्लू की पार्वती घाटी में एक बार फिर आधी रात को रेव पार्टी का आयोजन किया गया। पुलिस ने शिल्हा में दबिश देकर इस पार्टी को बंद करवाया। इस दौरान हड़कंप मच गया और पर्यटक जंगल की ओर भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। मौके से बीयर और अंग्रेजी शराब की 201 बोतलें, चरस और 3.21 लाख रुपये कैश पकड़ा गया है। पार्टी के आयोजक समेत आठ पर्यटकों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने हेमंत तोमर (23) निवासी ज्योतिनगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली के कब्जे से शराब व बीयर बरामद की है। हेमंत से 46 ग्राम चरस और 27,230 रुपये कैश भी बरामद किया गया है। हेमंत तोमर को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। वहीं, पार्टी संचालक कशिश गुल्याणी (24) निवासी कर्मचारी कॉलोनी अलवर राजस्थान से 6.43 ग्राम एमडीएमए व एलएसडी नशीला पदार्थ 0.18 ग्राम, जबकि 2.9 लाख रुपये कैश पकड़ा है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र कुमार (29) निवासी रायसन कुल्लू से 7.24 ग्राम चरस व 85,500 रुपये बरामद किए हैं। कर्नाटक के पांच युवकों से 35.09 ग्राम चरस, 0.18 ग्राम एमडीएमए व एक एलएसडी पेपर बरामद किया है। इनकी पहचान संदेश शिंदे (26) निवासी संगोली रयाना रोड, गांधीनगर कर्नाटक, चेतन कुमार (26) 21 एसटी वार्ड बागेपल्ली टाउन चिक्को बालापुरा, कर्नाटक व मोहमद सूलेमान (25) निवासी विद्यानगर-ए चित्रादूगा, कर्नाटक और मलिक रेहान (26) निवासी अंजानिया बडोबन, कर्नाटक व नितिन उज्जमली नीलकंठया (25) निवासी हिरीजामबूरू, शिवमोगा कर्नाटक के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने आठ लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed