फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eid festival in shimla

ईद पर ली शपथ, पूरा होगा मोदी का सपना

Mon, 06 Oct 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तेलका चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, तेलका चंबा Updated Mon, 06 Oct 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
eid festival in shimla

हिमाचल के विभिन्न जिलों में भी ईद उल्ल जुहा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। शिमला के ईदगाह समेत अन्य जिलों में भी तीन दिन तक मनाए जाने वाले इस त्यौहार के उपलक्ष्य पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


इसके अलावा चंबा के तेलका इलाके में भी समुदाय के लोगों ने शाहण ईदगाह में नमाज अता की। इस मौके पर मोलवी बशीर मोहम्मद ने नमाज के वक्त खुतवा पढ़कर सुनाया। उन्होंने उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद उल्ल जुहा की एहमियत बताई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमारे पैंगाबर हजरत इब्राहिम अल्लही सलाम को एक बार सपना पड़ा था। सपने में खुदा ने पैंगाबर को अपने बड़े बेटे हजरत इस्माईल अल्लही सलाम की कुर्बानी देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदा के फरमान पर जब हजरत इब्राहिम अल्लही सलाम ईद के दिन अपने बेटे को कुर्बान करने लगा था तो खुदा का चमत्कार हुआ और ईस्माईल की जगह बकरी का दुंबा मैमना प्रकट हो गया। इसी की याद में तीन दिन तक ईद उल्ल जुहा का त्यौहार मनाया जाता है।

इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग कई प्रकार की कुर्बानियां देते हैं। इसमें बकरी, भेड़ के दुंबे की कुर्बानी के अलावा अन्य कुर्बानियां दी जाती है।

स्वच्छता की खाई कसम
ईद उल्ल जुहा के उपलक्ष्य पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। शाहण ईदगाह में ईद के मौके पर नमाज के लिए एकत्रित हुए हामिद खान, सलीम, बशीर मोहम्मद, रमजान, नजीर अहमद, शबीर मोहम्मद, ईशा मोहम्मद, याकूब, मुस्ताक शहजाद, मुबारक व आरिफ इत्यादि ने बताया कि उन्होंने मिलकर इस पावन दिन पर स्वच्छता का संकल्प लिया है।


उन्होंने कहा कि उन्होंने शपथ ली है कि वह अपने आस पास के वातावरण को साफ सुथरा रखेंगे। इसके साथ ही अपने आस पड़ोस वालों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे, ताकि एक स्वच्छ भारत का निर्माण किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed