फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Minister Rohit Thakur said English medium education in primary schools of Himachal from next session

Himachal News: रोहित ठाकुर बोले- हिमाचल के प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई अगले सत्र से

Wed, 29 Nov 2023 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Nov 2023 11:00 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना समय की मांग है। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंग्र्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur said English medium education in primary schools of Himachal from next session
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के 10,300 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पहली-दूसरी कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई की शुरुआत होगी। अन्य कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू होगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना समय की मांग है। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंग्र्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने जो घोषणा की है, उस पर अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है। प्राइमरी और उच्च शिक्षा विभाग से 100-100 शिक्षक भ्रमण पर सिंगापुर, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजे जाएंगे। बेहतर परीक्षा परिणाम, शोध, शिक्षक पुरस्कार और नवाचार के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि प्राइमरी के शिक्षकों को सिंगापुर और उच्च शिक्षा के शिक्षकों को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। वर्ष 2024 में एक्सपोजर विजिट पर शिक्षकों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना में शामिल होंगे पुराने स्कूल
शिक्षा विभाग ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना में पुराने स्कूलों को भी शामिल करने की तैयारी कर ली है। डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए पर्याप्त जगह न मिलने पर यह बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अधिकारी नियम बनाएंगे। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए फैसला किया गया है। इस व्यवस्था से दूरदराज क्षेत्रों में स्टाफ की कमी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed