फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Minister Rohit Thakur and Panchayati Raj Minister Anirudh Singh On BJP

Himachal Congress: 'कमलेश पर सवाल उठाने वालों को अनुराग में क्यों नहीं दिखता परिवारवाद'

Fri, 28 Jun 2024 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Jun 2024 07:00 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर में परिवारवाद क्यों नहीं दिखता है। 

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur and Panchayati Raj Minister Anirudh Singh On BJP
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर पर सवाल उठाने वालों को पांच बार के सांसद अनुराग ठाकुर में परिवारवाद क्यों नहीं दिखता है। कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि देहरा में हार देखकर बौखलाहट में भाजपा नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। कहा कि जहां तक मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के चुनाव लड़ने का सवाल है, तो मुख्यमंत्री स्वयं कह चुके हैं कि वह व्यक्तिगत रूप से इस पक्ष में नहीं थे, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने अपने सर्वेक्षण के बाद उनकी धर्मपत्नी को ही सबसे सक्षम उम्मीदवार मानकर टिकट दिया है। राजीव बिंदल और अन्य भाजपा नेताओं को याद रखना चाहिए कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद बने हैं। रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर काल्पनिक दुनिया में रहकर सरकार बनाने के दावे करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने और स्वयं मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोकर बैठे हुए हैं, जबकि उन्हें मालूम है कि प्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई सरकार पूरी तरह स्थिर और मजबूत है। कांग्रेस सरकार प्रदेश की प्रबुद्ध जनता की कसौटी पर खरी उतरी है और यही वजह है कि उपचुनावों में कांग्रेस को चार सीटों पर विजय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि तीन और विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव में भी कांग्रेस भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी। पार्टी के विधायकों की संख्या 41 हो जाएगी। यह सब जानते हुए भी जयराम ठाकुर काल्पनिक दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों को भ्रमित करते हुए कांग्रेस के 15 विधायकों के उनके संपर्क में होने की बातें कर रहे हैं। भाजपा नेता प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर बचकाने सवाल उठा रहे हैं। वे भूल गए हैं कि जयराम सरकार ने 75 हजार करोड़ का कर्ज विरासत में देेकर प्रदेश को आर्थिक बदहाली की स्थिति में पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed