फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education department website hacked, police reached the matter

शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक, साइबर सेल जांच में जुटा

Fri, 14 Feb 2020 04:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2020 04:21 PM IST
सार

  • शिक्षा उपनिदेशक उच्च कार्यालय की वेबसाइट हैक
  • शातिरों ने  वेबसाइट पासवर्ड बदल दिया
  • कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मियों में हड़कंप
  • कार्यालय का सारा कामकाज प्रभावित 
  • साइबर सेल जांच में जुटा

विज्ञापन
Education department website hacked, police reached the matter
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल के सिरमौर जिले जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक उच्च कार्यालय की वेबसाइट हैक हो गई है। शातिरों ने इसका पासवर्ड बदल दिया है। डाटा से क्या छेड़छाड़ की गई है, साइबर सेल इसकी जांच में जुट गया है। शुक्रवार को जब कई विद्यार्थी लैपटॉप लेने पहुंचे तो वेबसाइट हैक पाई गई। इससे कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मियों में हड़कंप मच गया। उपनिदेशक कार्यालय में तैनात कर्मियों की मानें तो लैपटॉप लेने वाले विद्यार्थियों की मेरिट सूची व अन्य कार्य अपलोड करते वक्त वेबसाइट का  सही पासवर्ड गलत पाया गया।

विज्ञापन


इसकी सूचना उपनिदेशक हायर को दी गई। कार्यालय की यह वेबसाइट एक तरह से कार्यालय का ब्लॉग है, जिससे स्कूलों को समय-समय पर अहम दिशा निर्देश दिए जाते हैं। उच्चाधिकारियों से मिलने वाली सूचनाएं भी ब्लॉग पर डाली जातीं हैं। वेबसाइट हैकिंग से लैपटॉप आदि की मेरिट सूची इस पर अपलोड नहीं हो पाई है। लिहाजा, उपनिदेशक कार्यालय का सारा कामकाज प्रभावित हो गया है। 
विज्ञापन


शिक्षा उपनिदेशक उच्च के अवकाश पर होने की वजह से जब कार्यवाहक अधिकारी नरेश से संपर्क किया गया तो उन्होंने माना कि वेबसाइट हैक हुई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों समेत पुलिस को दी गई है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत मिली है। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। पता लगाया जा रहा है कि वेबसाइट का डोमेन प्रोवाइडर कौन है। इसके साथ ही अन्य जानकारियां जुटाकर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेटर को मिला पासवर्ड से छेड़छाड़ का संदेश

बताया जा रहा है कि वेबसाइट के पासवर्ड से छेड़छाड़ की हरकतें पिछले एक सप्ताह से हो रही थीं। लिहाजा, ऑपरेटर ने इसके पासवर्ड में भी बदलाव किए। इसके बाद ऑपरेटर को पासवर्ड से छेड़छाड़ का संदेश मिला।

वहीं, लिखित शिकायत के बाद शुक्रवार को गुन्नूघाट पुलिस दफ्तर पहुंची जहां साइबर सेल के साथ छानबीन शुरू की। ऑपरेटर बार-बार पासवर्ड लगा रहे थे, लेकिन सही पासवर्ड नहीं लग पाया। पासवर्ड में बदलाव के चलते ऑपरेटर को इसके हैक होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed