फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Board: 8th, 10th and 12th class supplementary examinations will be held from August 20, revised schedule released

शिक्षा बोर्ड: 20 अगस्त से होंगी आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल जारी

Fri, 13 Aug 2021 05:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Aug 2021 05:23 PM IST
सार

बोर्ड की ओर से जारी किए गए संशोधित शेड्यूल के अनुसार आठवीं की परीक्षाएं 20 से 27 अगस्त, 10वीं की 20 अगस्त से एक सितंबर और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 अगस्त से 13 सितंबर तक होगा। 

विज्ञापन
Education Board: 8th, 10th and 12th class supplementary examinations will be held from August 20, revised schedule released
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों और एसओएस की परीक्षाओं में संशोधन किया है। पहले यह परीक्षाएं 17 अगस्त से शुरू हो रही थीं, लेकिन अब बोर्ड ने इन परीक्षाओं के शेड्यूल में कुछ बदलाव किया है। बोर्ड की ओर से जारी किए गए संशोधित शेड्यूल के अनुसार आठवीं की परीक्षाएं 20 से 27 अगस्त, 10वीं की 20 अगस्त से एक सितंबर और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 अगस्त से 13 सितंबर तक होगा। परीक्षाओं के संचालन में नियुक्त समस्त स्टाफ के साथ परीक्षार्थियों को भी फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


एसओएस: आठवीं कक्षा की डेटशीट
राज्य मुक्त विद्यालय के आठवीं श्रेणी के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 20 अगस्त से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं का समय सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इस दौरान 20 अगस्त को गणित, 21 को विज्ञान, 23 को कला और गृह विज्ञान, 24 को संस्कृत और 25  अगस्त को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 26 को हिंदी और 27 अगस्त को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


10वीं की नियमित और एसओएस की डेटशीट
10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की परीक्षाएं सुबह के सत्र में 20 अगस्त से एक सितंबर तक होंगी। इस दौरान 20 को गणित, 21 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 23 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी और 24 अगस्त को कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, कंप्यूटर साइंस, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, हेल्थ केयर, ऑटोमाबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल, इन्फोरमेशेन टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई, पलंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, अपीरल्स, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट विषय की परीक्षा होगा। 25 को हिंदी, 26 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल और तेलगू, 28 को सामाजिक विज्ञान, 31 अगस्त को अंग्रेजी और पहली सितंबर को गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं कक्षा: नियमित और एसओएस की डेटशीट

12वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की परीक्षा 20 अगस्त से 13 सितंबर तक दूसरे सत्र 1:45 बजे से सायं 5.00 बजे तक होगा। 20 अगस्त को बिजनेस स्टडी, केमिस्ट्री, 21 को हिंदी, 23 को अकाउटेंसी और फिजिक्स, 24 को गणित, 25 को जियोग्राफी, 26 को साइकोलॉजी, 27 को इतिहास, 28 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन और 31 अगस्त को राजनीतिक शास्त्र, एक सितंबर को फिलोसेफी, फ्रेंच और उर्दू, दो सितंबर को म्यूजिक, हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल मेलॉडिक और प्रीकूशन, तीन सितंबर को इकोनॉमिक्स, चार को अंग्रेजी, छह सितंबर को ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूअर, टेलीकाम, फिजिकल एजूकेशन (एनएसक्यूएफ), बीएफएसआई, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन और योग विषय की परीक्षा होगी। सात सितंबर को बायोलॉजी, आठ को समाज शास्त्र,  नौ को संस्कृत, 10 को ह्यूमन इकोलॉजी और फैमिली साइंस, 11 सितंबर को डांस और फाइन आर्ट्स और 13 सितंबर को फाइनेंशियल लेटरेसी विषय की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed