फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ED raid in Himachal's Una

ED Raid: हिमाचल के ऊना व नंगल में चार स्थानों पर ईडी टीम ने मारा छापा

Mon, 19 Sep 2022 10:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 10:01 PM IST
सार

ईडी की टीमों ने सोमवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर खनन से जुड़े मामलों में जांच पड़ताल की। इस दौरान ईडी की एक टीम ने ऊना उपमंडल के गांव चढ़तगढ़ स्थित एक घर में पहुंचकर पड़ताल की।

विज्ञापन
ED raid in Himachal's Una
चढतगढ़ गांव में ईडी की दबिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

 प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने सोमवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर खनन से जुड़े मामलों में जांच पड़ताल की। इस दौरान ईडी की एक टीम ने ऊना उपमंडल के गांव चढ़तगढ़ स्थित एक घर में पहुंचकर पड़ताल की। वहीं उपमंडल हरोली के पंजाब के साथ सटे गांव जननी स्थित एक क्रशर यूनिट में भी छापामारी की। इसके अलावा पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र नंगल के गांव कंचेहड़ा में ईडी की टीम ने छापमारी की।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 07:00 बजे को ईडी की टीम के अचानक गांव चढ़तगढ़ दबिश दी। शिमला से आई ईडी की टीम में छह लोग शामिल रहे। टीम ने चड़तगढ के सरकारी स्कूल के साथ सटे एक घर पर छापा मारा। दोपहर 03:30 बजे तक चली इस कार्रवाई में घर में मौजूद सदस्यों से लंबी पूछताछ भी की गई। इसके साथ ही खनन के कारोबार जुड़े परिवार से सदस्य की बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां भी खंगाली गई। उससे गहनता से पूछताछ की गई। टीम पूछताछ और छापेमारी में मिली जानकारियों की सूची बनाकर अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन


क्रशरों पर नदारद मिले कर्मचारी  
वहीं हरोली क्षेत्र के छेत्रां व जननी में क्रशरों में छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो ईडी की इस छापेमारी में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। हालांकि इस दौरान क्रशर के कार्यालय में लेखा जोखा रखने से संबंधित कर्मचारी नदारद पाए गए। ईडी टीम ने क्रशर में मिले रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया। माना जा रहा है कि मंगलवार यानी आज ईडी की टीमें दोबारा क्रशरों में छापेमारी कर सकती हैं।
विज्ञापन


नंगल  में एक घर पर दबिश
उधर, नंगल के गांव कंचेहड़ा में ईडी की टीम ने एक घर छापा मारा। ईडी की यह कार्रवाई भी खनन से जुड़ी थी। ईडी की टीम में करीब छह लोग शामिल रहे। टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सर्च वारंट लेकर सुबह करीब 08:00 बजे गांव कंचेहड़ा में एक घर पहुंच गई। इसके उपरांत जो भी घर था उसे बाहर नहीं आने दिया गया। सोमवार शाम तक ईडी की टीम कार्रवाई में जुटी रही। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के घर छापेमारी हुई उसने खनन के लिए हिमाचल सरकार से लाइसेंस ले रखा था। लेकिन वह लाइसेंस उसके बाद में जिला ऊना में दे दिया। उसी को जांच के दायरे में लाते हुए ईडी ने छापेमारी की। हालांकि ईडी के अधिकारियों ने इस मामले पर मीडिया को कुछ भी नहीं बताया। सूत्रों ने कहा कि पिछले दिनों ही हिमाचल पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने ईडी को इस गोरखधंधे से जुड़े नामों की सूची सौंपी है। ईडी कि शिमला से आई टीम की इस छापेमारी को उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed