फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ECHS card holders will be able to claim online themselves

Hamirpur News: ईसीएचएस कार्डधारक खुद कर सकेंगे ऑनलाइन क्लेम, वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे अनिवार्य दस्तावेज

Fri, 28 Jul 2023 12:21 PM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jul 2023 12:21 PM IST
सार

 ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के अधिकारी कर्नल जयदीप शर्मा ने कहा कि ईसीएचएस कार्ड धारक अब ऑनलाइन क्लेम खुद भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर अनिवार्य दस्तावेजों को अपलोड करना है। 

विज्ञापन
ECHS card holders will be able to claim online themselves
ईसीएचएस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 ईसीएचएस (एक्स सर्विसमैन कन्ट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) केंद्रों में जो दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पाती हैं और पूर्व सैनिक या उनके आश्रित बाहर से दवाइयां खरीदने के बाद अब स्वयं भी इसके लिए ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं। इससे पहले उन्हें अनुपलब्धता प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा, जो ईसीएसएस केंद्र से ही मिलेगा। एक माह में चार आईपीडी और चार ही ओपीडी दावे ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। एक माह में आठ फार्मेसी बिल ही ऑनलाइन जमा होंगे। इससे पूर्व यह सारा कार्य ईसीएसएचएस केंद्र के माध्यम से ही किया जाता था। अब ईसीएचएस कार्ड धारक स्वयं भी ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं। वहीं जो ईसीएचएस कार्ड धारक आपातकाल में किसी अन्य अस्पताल में दाखिल होता है तो उसे इस बारे में 48 घंटे के भीतर ईसीएचएस केंद्र को सूचित करना होगा। अगर 48 घंटे के अंदर भी ईसीएचएस केंद्र में सूचना नहीं दी गई तो जब तक अस्पताल में दाखिल हैं उस दौरान उन्हें ईसीएचएस रिजनल सेंटर योल में सूचना देनी होगी। 

विज्ञापन


उसी के बाद वह ऑनलाइन क्लेम कर सकेंगे। बिना किसी सूचना के क्लेम पास नहीं होगा। वहीं जब ऑनलाइन क्लेम किया जाएगा, उसके लिए कुछ दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। क्लेम तभी पास हो पाएगा। जिसमें आईपीडी के लिए, ईसीएचएस कार्ड कॉपी ईआईआर, आपातकालीन पत्र (अस्पताल की ओर से), बिल विवरण, डिस्चार्ज विवरण, मेडिकल रिपोर्ट, कैंसिल चेक की कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है।  दवाइयों के क्लेम के लिए ईसीएचएस कार्ड कॉपी, प्रिस्क्रिप्शन पर्ची (निदान पर्ची), बिल विवरण, एनए सर्टिफिकेट, कैंसिल चेक की कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है। ईसीएचएस कार्ड धारक www.echsbpa.utiitsl.com पर यह ऑनलाइन क्लेम करेंगे। कार्ड धारकों को केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की दरों पर ही क्लेम राशि का भुगतान होगा। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के अधिकारी कर्नल जयदीप शर्मा ने कहा कि ईसीएचएस कार्ड धारक अब ऑनलाइन क्लेम खुद भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर अनिवार्य दस्तावेजों को अपलोड करना है। दवाइयों के लिए एनए सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed