फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Eautos will run in Himachal, ban on purchase of new petrol and diesel autos, decision in the meeting

Himachal News: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के ऑटो की खरीद पर रोक, अब दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक

Wed, 11 Oct 2023 09:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Oct 2023 09:59 AM IST
सार

 परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि निजी बस ऑपरेटर अब बसों के साथ मनमाने दामों पर रूट परमिट नहीं बेच पाएंगे। 

विज्ञापन
Eautos will run in Himachal, ban on purchase of new petrol and diesel autos, decision in the meeting
ऑटो रिक्शा(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने की राज्य सरकार की नीति के तहत हिमाचल में अब ई-ऑटो ही चलेंगे। पेट्रोल और डीजल ऑटो के संचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।  शिमला में आयोजित राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया। इतना ही नहीं अब पुराने ऑटो के बदले जो नए ऑटो खरीदे जाने हैं, वे ई-ऑटो ही खरीदने होंगे। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ऑटो की खरीद पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश में करीब 6500 ऑटो संचालक हैं। परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि निजी बस ऑपरेटर अब बसों के साथ मनमाने दामों पर रूट परमिट नहीं बेच पाएंगे।

विज्ञापन


परमिट विभाग के पास जमा करवाने होंगे। परिवहन विभाग नीलामी के जरिये दूसरे ऑपरेटरों को उक्त परमिट देगा। इस व्यवस्था को लागू करने से पहले अध्ययन के लिए कमेटी बनाने का फैसला लिया है। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में फैक्टरी कर्मियों को लाने और ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फैक्टरी के साथ अनुबंधित यात्री वाहनों का हिमाचल प्रदेश में पंजीकरण करने और नियमों के तहत रूट परमिट देने का निर्णय लिया है। ऐसा करने से सरकार को जीएसटी और टोकन टैक्स की कमाई हाेगी। अब तक अनुबंधित वाहन पंजाब और हरियाणा में पंजीकृत हैं और सेवाएं प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में दे रहे हैं।

विज्ञापन

प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ई-ऑटो के संचालन का फैसला लिया गया है। बस बेचने पर परमिट विभाग के पास जमा करने की योजना के अध्ययन के लिए कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया है। - अनुपम कश्यप, निदेशक, परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed