{"_id":"6753ea2d3fe5090757096b97","slug":"earthquake-tremors-mandi-district-know-the-intensity-on-richter-scale-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: हिमाचल के मंडी जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: हिमाचल के मंडी जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता
Sat, 07 Dec 2024 11:56 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:56 AM IST
सार
मंडी जिले में भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था।
विज्ञापन
मंडी जिले में भूकंप के झटके
- फोटो : seismo.gov.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप रात करीब 2:26 बजे दर्ज किया गया। बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं।
जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं। रिक्टर पैमान पर वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन