{"_id":"5f85b5f91d0112567f14f6fb","slug":"earthquake-of-magnitude-3-1-occurred-in-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में लगे भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में लगे भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग
Tue, 13 Oct 2020 07:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 13 Oct 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिमला के कई क्षेत्रों में मंगलवार को शाम चार बजकर 38 मिनट पर भूंकप के हल्के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 3.1 आंकी गई। हालांकि जिले के किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होने पर शहर में कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर इस बाबत सूचित भी किया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र जिला शिमला था।
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि, प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में मंगलवार को बादल नहीं बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
बादल छाए रहने से शिमला के मौसम में हल्की ठंडक हो गई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, बिलासपुर 33.5, मंडी 33.1, हमीरपुर 33.2, कांगड़ा 31.3, सुंदरनगर 31.1, भुंतर 30.0, नाहन-चंबा 30.4, सोलन 29.0, धर्मशाला 26.4, शिमला 21.2, कल्पा 23.0, केलांग 18.6 और डलहौजी में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन