{"_id":"c2a5c909f12a8bf89826082cd309b855","slug":"earthquake-at-chamba-and-kangra-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के कांगड़ा और चंबा में भूकंप के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के कांगड़ा और चंबा में भूकंप के झटके
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Jun 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला चंबा और कांगड़ा में मंगलवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजकर पांच मिनट पर ये झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी लेकिन कुछ लोगों ने ये झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 आंकी गई।
चंबा में कुछ इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। यहां सबसे ज्यादा झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान व माल का नुकसान नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।