{"_id":"47a001b19a49b8e4856bb46a9290e236","slug":"durga-chalisa-path-at-rammandir","type":"story","status":"publish","title_hn":" अखंड दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 May 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
शिमला के राम मंदिर में रविवार दोपहर बाद करीब एक बजे अखंड दुर्गा चालीसा का समापन हुआ। भगवती मानव कल्याण संगठन ने पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष शिव लाल ठाकुर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य लोगों को नशा मुक्ति की ओर ले जाना है। इस कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा की दिव्य आरती भी की गई।
साथ ही गणेश वंदना और भजन-कीर्तन आयोजित हुआ। इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय महा सचिव अजय योग भारती, प्रदीप, अशोक आहुजा, राजेंद्र मेहता, प्रवीण, अजय ठाकुर, दिव्या शर्मा, संतोष कुमारी, नंदलाल, धर्म सेन और रमेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में काफी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। इन्होंने दुर्गा चालीसा का पाठ किया।