फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dummy admission game going on in many educational institutions, Education Board will inspect

हिमाचल: कई शिक्षण संस्थानों में चल रहा डमी एडमिशन का खेल, शिक्षा बोर्ड करेगा निरीक्षण

Fri, 18 Apr 2025 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Apr 2025 11:21 AM IST
सार

प्रदेश के कई स्कूलों में डमी एडमिशन लेने का खेल चल रहा है। बच्चे की एडमिशन स्कूल में दर्शाई जा रही है, जबकि वह कोचिंग सेंटरों में कोचिंग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Dummy admission game going on in many educational institutions, Education Board will inspect
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों में डमी एडमिशन लेने का खेल चल रहा है। बच्चे की एडमिशन स्कूल में दर्शाई जा रही है, जबकि वह कोचिंग सेंटरों में कोचिंग ले रहे हैं। इस डमी एडमिशन की शिकायतें बोर्ड प्रबंधन को मिल रही हैं, जिसके बाद बोर्ड प्रबंधन भी अलर्ट हो गया। डमी एडमिशन देने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने की योजना बना रहा है। वहीं, इस डमी एडमिशन को लेकर सीबीएसई भी स्कूलों में जांच पड़ताल कर रहा है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन को बोर्ड कार्यालय में फोन और अन्य माध्यमों से शिकायतें मिल रही हैं कि प्रदेश के कुछ संस्थानों में छात्र-छात्राओं को डमी एडमिशन करवाई जा रही है।

विज्ञापन

छात्र-छात्रा ने दाखिला किसी शिक्षण संस्थान में लिया होता है, जबकि वह उसी समय अन्य स्थान पर कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा होता है। ऐसे मामलों में सीबीएसई बोर्ड उनसे संबद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थानों की इस संदर्भ में जांच कर रहा है। जांच में यह पाया गया कि संस्थानों की ओर से डमी एडमिशन करवाई गई है तो संस्थानों की संबद्धता रद्द कर दी जाएगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बोर्ड से संबद्धता प्राप्त समस्त निजी शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया है कि वे अपने संस्थान में किसी भी विद्यार्थी को डमी एडमिशन न दें और संबद्धता रेगुलेशन में निर्धारित नियमानुसार ही संस्थान का संचालन करें। बोर्ड ने निर्णय लिया है कि बोर्ड प्रबंंधन भी निजी शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण करेगा और यदि इस दौरान किसी संस्थान में डमी एडमिशन पाई जाती है तो संबद्धता को वापस ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी विवि : प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाई
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2025 (एचपीसीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 23 अप्रैल तक बढ़ाई है। अब पात्र अभ्यर्थी 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए अभी तक 8570 आवेदन आए हैं। अभी तक बी फार्मेसी के 3000 और बीटेक के लगभग 4400 आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों में दाखिला के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाता है। इसमें बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, बीएससी (एचएम एंड सीटी), बीएचएमसीटी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषय शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा 10 और 11 मई को आयोजित की जाएगी। 10 मई को सुबह के सत्र में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) और एमएससी भौतिक विज्ञान और सायं के सत्र में एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, बीएससी (एचएम एंड सीटी) व बीएचएमसीटी की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं, 11 मई को सुबह के सत्र में एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित ब्यौरा अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, बीएससी (एचएम एंड सीटी) व बीएचएमसीटी की प्रवेश परीक्षा पहली बार तकनीकी विवि द्वारा आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed