फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Due to the warming of the weather, the snow started melting soon, electricity generation increased by 30 percent

हिमाचल: मौसम गर्म होने से जल्द पिघलने लगी बर्फ, 30 फीसदी तक बढ़ गया बिजली उत्पादन

Tue, 29 Mar 2022 11:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Mar 2022 11:18 AM IST
सार

एसजेवीएन के कारपोरेट कार्यालय शिमला में प्रेस वार्ता में निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने बताया कि अभी बिजली उत्पादन ने काफी रफ्तार पकड़ी है। आने वाले दिनों में मौसम पर उत्पादन निर्भर करेगा। जून से सितंबर तक मानसून सीजन के दौरान बिजली उत्पादन में फिर बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
Due to the warming of the weather, the snow started melting soon, electricity generation increased by 30 percent
बिजली नेटवर्क(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड की बिजली परियोजनाओं में उत्पादन 30 फीसदी तक बढ़ गया है। इस वर्ष गर्मियों का मौसम जल्द शुरू होने से बर्फ भी समय से पहले पिघलने लगी है। नदियों में पानी की मात्रा बढ़ गई है। मार्च 2021 के मुकाबले एसजेवीएन ने इस वर्ष मार्च में अभी तक 270 से 280 मिलियन यूनिट तक बिजली उत्पादन किया है। सामान्य दिनों में इस दौरान बिजली उत्पादन 240 से 245 मिलियन यूनिट रहता है। सोमवार को एसजेवीएन के कारपोरेट कार्यालय शिमला में प्रेस वार्ता में निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने बताया कि अभी बिजली उत्पादन ने काफी रफ्तार पकड़ी है। आने वाले दिनों में मौसम पर उत्पादन निर्भर करेगा।

विज्ञापन


जून से सितंबर तक मानसून सीजन के दौरान बिजली उत्पादन में फिर बढ़ोतरी होगी। सरकार ने एक बेसिन पर एक कंपनी को काम देने की एसजेवीएन की मांग पूरी करते हुए उन्हें चिनाब बेसिन पर छह और प्रोजेक्ट आवंटित किए हैं। इनका सर्वे इन्वेस्टिगेशन जारी है। केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश में दिवांग बेसिन में पांच प्रोजेक्ट निगम को दिए हैं। बताया कि पूरे देश में डेढ़ लाख मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। अरुणाचल प्रदेश में 50 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। 5198 मेगावाट बिजली उत्पादन का निगम को यहां काम मिला है। नेपाल सरकार ने 669 मेगावाट का लोअर अरुण प्रोजेक्ट को निगम को दे दिया है। काजा और किन्नौर में सोलर पार्क स्थापित करने का काम भी जारी है।
विज्ञापन


230 आउटसोर्स कर्मियों को दिए गिफ्ट्स
नंद लाल शर्मा ने मेरा सामाजिक दायित्व के तहत 230 आउटसोर्स कर्मियों को विभिन्न तरह के गिफ्ट्स वितरित किए। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर सोमवार को शिमला स्थित कारपोरेट कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। उनकी पत्नी ललिता शर्मा भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed