{"_id":"639efbf26909f76757111d9f","slug":"due-to-the-closure-of-the-company-in-darlaghat-clinker-started-coming-from-rajasthan-production-increased-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cement Issue: हिमाचल में डीलरों को नहीं आने दी जाएगी सीमेंट की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cement Issue: हिमाचल में डीलरों को नहीं आने दी जाएगी सीमेंट की कमी
Sun, 18 Dec 2022 06:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:19 PM IST
सार
प्रदेश में अंबुजा और एसीसी प्लांट बंद होने के बाद डीलरों और ग्राहकों को सीमेंट की चिंता सता रही है। सीमेंट की कमी की चर्चा प्रदेश भर में चल रही है।
विज्ञापन
सीमेंट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही अदाणी समूह ने अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट में ताले लगा दिए हैं, लेकिन प्रदेश के सभी डीलरों को आश्वासन दिया जा रहा है कि सीमेंट की कमी नहीं आने दी जाएगी। कई डीलरों को फोन पर भी प्रबंधकों ने कहा कि प्रदेश में सीमेंट की कमी नहीं आने दी जाएगी। दाड़लाघाट और बरमाणा में सीमेंट प्लांट बंद कर दिए हैं, मगर नालागढ़, रोपड़, रुड़की और भटिंडा के प्लांट अभी चल रहे हैं। प्रबंधकों का दावा है कि सभी डीलरों तक सीमेंट पहुंचाया जाएगा। पहले की तरह उन्हें मांग के अनुसार सीमेंट मिलता रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में अंबुजा और एसीसी प्लांट बंद होने के बाद डीलरों और ग्राहकों को सीमेंट की चिंता सता रही है। सीमेंट की कमी की चर्चा प्रदेश भर में चल रही है। लोग यह मान रहे हैं कि आगामी दिनों में सीमेंट की भारी कमी आएगी, मगर अब अदाणी समूह ने डीलरों को इस तरह से ऑफर देना शुरू कर दिया है। उधर, बद्दी के डीलर रामा ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अशोक गोयल ने बताया कि अभी तक उन्हें सीमेंट की किल्लत नहीं आई है। नालागढ़ के दोनों प्लांट से सीमेंट पहुंच रहा है। कंपनी प्रबंधकों ने कहा कि प्रदेश में प्लांट बंद हो जाते हैं तो अदाणी समूह बाहर से सप्लाई उपलब्ध करवाएगा। परवाणू के सीमेंट डीलर संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल एसीसी सीमेंट सूरजपुर से मंगवाया जा रहा है। सीमेंट की कमी नहीं है। बाहरी राज्यों से लगातार गाड़ियां पहुंच रही हैं।
विज्ञापन