{"_id":"6309dd7e303ec1634f6166f8","slug":"due-to-old-enmity-the-man-was-beaten-up-fiercely-on-the-road-shimla-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: पुरानी रंजिश के चलते बीच सड़क पर युवक की जमकर पिटाई, ट्रैफिक हुआ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: पुरानी रंजिश के चलते बीच सड़क पर युवक की जमकर पिटाई, ट्रैफिक हुआ जाम
Sat, 27 Aug 2022 04:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 27 Aug 2022 04:28 PM IST
सार
राजधानी शिमला में लक्कड़ बाजार के पास पुरानी रंजिश के चलते बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई हुई। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दो गुटों में मारपीट।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लक्कड़ बाजार के पास पुरानी रंजिश के चलते बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई हुई। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह आपसी रंजिश के चलते ताराहाल से आगे लक्कड़ बाजार की तरफ दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
Shimla : आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूसे | Himachal News
विज्ञापन
इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के युवक को बुरी तरह से पीटा। जख्मी युवक को उपचार के लिए डीडीयू में भर्ती किया गया है। कार में भी तोड़फोड़ हुई है। वहीं इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ मारपीट का कर असल कारण तलाश रही है।
विज्ञापन