फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drugs are being supplied to teenagers and youth by using women as pawns, 19 arrested this year

Shimla: महिलाओं को मोहरा बनाकर किशोरों-युवाओं तक पहुंचाया जा रहा नशा, इस साल 19 की हुई गिरफ्तारी

Fri, 15 Nov 2024 12:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Nov 2024 12:14 PM IST
सार

शिमला जिले में युवाओं और बच्चों तक नशे का सामान महिलाओं के जरिये पहुंचाया जा रहा है। यही नहीं कई महिलाएं चिट्टे की भी आदी हैं। 

विज्ञापन
Drugs are being supplied to teenagers and youth by using women as pawns, 19 arrested this year
अलख जगाओ, नशा भगाओ अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में युवाओं और बच्चों तक नशे का सामान महिलाओं के जरिये पहुंचाया जा रहा है। यही नहीं कई महिलाएं चिट्टे की भी आदी हैं। इस साल अभी तक नशे की तस्करी में 19 महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। रामपुर, कोटखाई और शिमला में एनडीपीएस के कई मामलों में महिलाओं को पुलिस पकड़ चुकी हैं। शिमला में दर्ज एनडीपीएस के मामलों की जांच में यह खुलासा हुआ है। छानबीन में पता चला है कि महिलाएं चिट्टे समेत चरस और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kullu: कसोल में बिना पंजीकरण चल रहे 45 होमस्टे, होटल और कैंपिंग साइट, पर्यटन विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन

 पुलिस ने इस साल एनडीपीएस के करीब 225 मामले दर्ज किए हैं। इसमें 504 लोगों को गिरफ्तार किया है।   इसमें 19 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले में महिलाएं नशा तस्करी में बड़े स्तर पर शामिल हो सकती हैं। इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। हाल ही में शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने बालूगंज थाना के तहत पांवटा साहिब से आ रही बस की तलाशी ली तो इसमें दो महिलाओं को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। इन महिलाओं के कब्जे से 8.330 ग्राम चिट्टा बरामद किया। यह महिलाएं शहर के युवाओं को नशा बेचने के अवैध कारोबार से जुड़ी थीं। 

 दोनों दूसरे राज्यों से नशा लेकर यहां बेचती थीं। जुलाई में रामपुर के भद्राश में पुलिस ने एक युवक और युवती को करीब 87 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसमें आरोपी युवक हरियाणा के कैथल का रहने था जब युवती किन्नौर की थी। पुलिस जांच के मुताबिक दोनों नशा तस्करी के कारोबार से जुड़े थे।  इसी तरह 20 अगस्त को पुलिस ने आईजीएमसी कैंसर अस्पताल के पास करीब 1.100 किलोग्राम चरस के साथ करसोग की महिला समेत एक युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। नशे की खेप बुजुर्ग महिला लेकर आई थी और यहां बेचने की फिराक में थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। ननखड़ी में भी चिट्टा तस्करी के एक नेटवर्क में भी पुलिस महिला को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

जिले को बनाएंगे ड्रग फ्री
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मिशन क्लीन चलाया है। इसके तहत जिले को ड्रग फ्री बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करी में पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी शामिल हैं। मामलों को पकड़ने के लिए पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी के बारे में पुलिस से सूचना साझा करें।-संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला

महिलाओं पर कम होता है तस्करी का शक
पुलिस का मानना है कि महिलाओं पर तस्करी का शक कम होता है। इसलिए तस्कर महिलाओं को अपने झांसे में लेकर नशे के धंधे को अंजाम दे रहे हैं। नशा तस्करी में महिलाओं की संलिप्तता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोटखाई में सालों से नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहे रंजन गिरोह से जुड़ी तीन महिलाओं को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें दो युवतियां निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना बड़ी चालाकी से इस पूरे नेटवर्क को अंजाम दे रहा था। वह दूसरों के बैंक खातों का नशे की खरीद फरोख्त के लिए इस्तेमाल करता था।

कैथू और कंडा जेल में 13 महिलाएं
कैथू और कंडा जेल में बड़ी संख्या में नशा तस्करी के कैदी बंद हैं। पुलिस के मुताबिक इसमें कैथू जेल में वर्तमान में 280 कैदी हैं। इसमें 8 महिलाएं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में बंद हैं। कंडा जेल में कैदियों को रखने क्षमता 500 के करीब है। इसमें विचाराधीन ओर सजायाफ्ता कैदी शामिल हैं। इसमें पांच महिलाएं नशा तस्करी के मामलों में विचाराधीन कैदी और बंदी के रूप में बंद हैं। अधिकतर महिलाओं को पैसा का झांसा देकर इस धंधे में लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed