फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug department team caught medicines and raw material in baddi himachal, warehouse seized

बद्दी: ड्रग विभाग की टीम ने पकड़ीं दवाएं और कच्चा माल, गोदाम सीज

Wed, 30 Nov 2022 10:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 10:04 PM IST
सार

बुधवार को बद्दी स्थित बाईपास रोड पर ड्रग विभाग ने नकली दवा निर्माण करने वाले एक और गोदाम पर छापा मारा। इसमें दवाएं और कच्चा माल बरामद किया गया। टीम ने पकड़े गए कच्चे माल और दवाओं के चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और गोदाम को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
Drug department team caught medicines and raw material in baddi himachal, warehouse seized
दवाएं(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

नकली दवाएं पकड़े जाने के क्रम में ड्रग विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को बद्दी स्थित बाईपास रोड पर ड्रग विभाग ने नकली दवा निर्माण करने वाले एक और गोदाम पर छापा मारा। इसमें दवाएं और कच्चा माल बरामद किया गया। पुलिस और दवा निरीक्षकों की गठित टीम ने पकड़े गए कच्चे माल और दवाओं के चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और गोदाम को सीज कर दिया है। ड्रग विभाग की टीम ने रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी की ओर से बताए गए बद्दी बाईपास मार्ग पर दुकान (नंबर 22) के पते पर पहुंचकर तलाशी ली। बद्दी के बाइपास रोड़ पर स्थित 9 कांप्लेक्स में आरोपी ने एक ओर गोदाम बना रखा था।

विज्ञापन


जहां पर मकान मालिक की उपस्थिति में तलाशी ली और मकान मालिक के बयान दर्ज किए। यहां पर अनपैक्ड लूज टैबलेट की रिकवरी की गई। जिसमें टेल्मिसर्टन (13.14 किग्रा), कैल्शियम कार्बोनेट (17.9 किग्रा), एम्लोडिपिन और टेल्मिसर्टन (1.67 किग्रा) की बाइलेयर्ड टैबलेट और टेल्मिसर्टन (5.86 किग्रा) का मिश्रित पाउडर बरामद किया गया। गोदाम से बरामद ड्रोटावेरीन और कैल्शियम की नकली गोलियों के कंप्रेशन में इस्तेमाल किए गए पांच सेट को डाई और पंच किया गया। परीक्षण के लिए चार नमूने लिए गए। उक्त सभी विस्तृत नशीले पदार्थ व अन्य सामग्री को जब्त कर परिसर को सील कर दिया गया है। इसमें अब न्यायालय से हिरासत आदेश लिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि बद्दी के बाइपास रोड़ पर एक अन्य गोदाम के बारे में आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ से पता चला। जिसके बाद टीम ने वहां पर छापेमारी की। जहां से कच्चामाल और अनपैक्ड लूज टैबलेट मिली हैं। विभाग ने पकड़ी गई दवाओं और कच्चे माल के सैंपल लिए हैं। साथ ही गोदाम को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed