ड्रग अलर्ट: हिमाचल में पांच और देश में बनी 17 दवाओं के सैंपल फेल, उद्योगों को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:18 PM IST
सार
राज्य ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर बाजार से दवा वापस मंगाने को कहा गया है। प्रदेश में जिन पांच दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं उनमें सिरमौर की एक व सोलन की तीन कंपनियों के सैंपल शामिल हैं। सिरमौर के पांवटा साहिब की एक ही कंपनी के दो अलग-अलग दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला