फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug Alert: Samples of 15 medicines made in Himachal failed, see the complete list here, stock recalled from t

Drug Alert: हिमाचल में बनीं 15 दवाइयों के सैंपल फेल, यहां देखें पूरी लिस्ट, बाजार से स्टॉक वापस मंगवाया

Thu, 19 Oct 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Oct 2023 09:37 PM IST
सार

डिप्रेशन, बलगम, एलर्जी, दर्द, घाव भरने की दवा, चमड़ी की एलर्जी, बुखार, उच्च रक्तचाप, बैक्टीरिया संक्रमण और घाव के संक्रमण की दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। 

विज्ञापन
Drug Alert: Samples of 15 medicines made in Himachal failed, see the complete list here, stock recalled from t
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में बनी 12 कंपनियों की 15 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। अक्तूबर के ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। डिप्रेशन, बलगम, एलर्जी, दर्द, घाव भरने की दवा, चमड़ी की एलर्जी, बुखार, उच्च रक्तचाप, बैक्टीरिया संक्रमण और घाव के संक्रमण की दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। बद्दी की दो कंपनियों और सिरमौर की एक कंपनी के दो–दो सैंपल एक साथ फेल हुए हैं। 12 कंपनियों में से आधा से ज्यादा रिक्स बेस्ड कपंनियां हैं, जिनका ड्रग विभाग केंद्रीय जांच टीम के साथ पहले ही निरीक्षण कर चुका है।

विज्ञापन


केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन ने देश में कुल 1188 दवाइयों के सैंपल भरे थे। इनमें 1126 सैंपल पास हुए और 62 मानकों पर सही नहीं पाए गए। इनमें हिमाचल की 15 दवाइयां हैं।  दर्द की दवा डिक्लोफेनाक, मल्टीविटामिन,  डिप्रेशन की दवा पेरोक्सेरिन और बलगम की दवा एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड, कैल्शियम की दवा, एलर्जी की दवा सेटीरिजिन  पेरासिटामोल फेनिल फाइन जिंक, घाव भरने की दवा एस्कॉर्बिक एसिड के दो सैंपल, चमड़ी की एलर्जी की दवा पेंटा प्रोजोल, बुखार की दवा, पित की दवा राबिरोस, बीपी की दवाटेलमिसारटन एमलोडिफाईना , बैक्टीरिया संक्रमण की दवा टोबरा माइसिन, घाव के संक्रमण की दवा पोविडोन आयोडीन के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन


12 में से 7 की विभाग पहले कर चुका जांच
राज्य ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने सैंपल फेल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग ने सभी कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बाजार से स्टॉक वापस मंगवाने को कहा गया है। विभाग ने फेल होने वाली दवाइयों के लाइसेंस भी रद कर दिए हैं। जिन 12 कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उसमें 7 कंपनियों की पहले केंद्रीय जांच टीम के साथ ड्रग विभाग जांच कर चुका है। विभाग स्वयं भी अपने स्तर पर फेल हुए सैंपल की जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed