फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drone use in Agriculture in seven districts of Himachal Pradesh

Drone in Agriculture: जुलाई से सात जिलों में ड्रोन से हो सकेंगे खेतीबाड़ी, बागवानी के काम

Mon, 26 Jun 2023 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
राजीव नैय्यर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jun 2023 10:40 AM IST
सार

ड्रोन की सहायता से 15 मिनट में पांच बीघा भूमि पर दवाओं और खाद का छिड़काव किया जा सकेगा। इस काम को पंप से करने में 10-12 घंटे का समय लग जाता है। इससे समय की बचत के साथ खर्चा भी कम होगा। 

विज्ञापन
Drone use in Agriculture in seven districts of Himachal Pradesh
ड्रोन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश को जुलाई के मध्य तक 10 ड्रोन मिलेंगे। इनकी मदद से सात जिलों में कृषि-बागवानी के काम किए जाएंगे। ड्रोन का उपयोग खासकर बगीचों में दवाओं, खाद और कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए किया जाएगा। इफको ने तरल नैनो डीएपी खाद के बाद अब किसानों-बागवानों को राहत देने की दिशा में एक और पहल की है। सात जिलों में कांगड़ा, शिमला और ऊना को दो-दो, कुल्लू, सोलन और सिरमौर को एक-एक ड्रोन इफको की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके चलते किसान-बागवान कम लागत में अधिक पैदावार से मुनाफा कमा सकेंगे। प्रदेश के जिलों को इफको की ओर से दिए जाने वाले इन ड्रोन का संचालन समितियां करेंगी, जो इफको में पंजीकृत हैं। इन समितियों को ड्रोन 50,000 रुपये रिफंड (धन वापसी) शर्त के साथ उपलब्ध करवाया जाएगा। पांच साल के भीतर जो समिति शर्तों को पूरा करते हुए अपना लक्ष्य तय करेंगी। उसे यह सिक्योरिटी राशि वापस कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


10-12 घंटे का काम 15 मिनट में
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कृषि-बागवानी के कार्यों में भी ड्रोन की भूमिका लगातार बढ़ रही है। समय की मांग को देखते हुए अब किसान-बागवान भी ड्रोन की मदद से कृषि-बागवानी कार्य करेंगे। ड्रोन की सहायता से 15 मिनट में पांच बीघा भूमि पर दवाओं और खाद का छिड़काव किया जा सकेगा। इस काम को पंप से करने में 10-12 घंटे का समय लग जाता है। इससे समय की बचत के साथ खर्चा भी कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ड्रोन से खेतों और बगीचों में कीटनाशक और अन्य उत्पाद जैसे नैनो यूरिया तरल, डीएपी, सागरिका का छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए इफको ने प्रदेश के सात जिलों के लिए 10 ड्रोन स्वीकृत किए गए हैं। इनका संचालन संबंधित जिला की समितियां करेंगी। समितियों को निर्देश दिए जाएंगे की बेरोजगार युवाओं को इसमें रोजगार सुनिश्चित करें। - रोहित गलोटिया, फील्ड अधिकारी, इफको

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed