फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Driver crushed under truck tyre at Garamora Bilaspur Himachal Pradesh

Bilaspur: अपने ही ट्रक के नीचे आने से चालक की मौत, गरामोड़ा में हुआ हादसा

Sat, 07 Oct 2023 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 Oct 2023 05:30 PM IST
सार

चालक ट्रक के पहिये और क्रैश बैरियर के बीच दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Driver crushed under truck tyre at Garamora Bilaspur Himachal Pradesh

विस्तार

बिलासपुर के गरामोड़ा में अपने ही ट्रक के नीचे आने से चालक की मौत हो गई। हादसे के समय चालक शौच करने के लिए ट्रक के आगे खड़ा हुआ था। इसी बीच ट्रक स्वयं ही आगे की ओर चल पड़ा और चालक उसके नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वारघाट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। ट्रक चालक बरमाणा से क्लिंकर लेकर पंजाब जा रहा था। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ा के पास उसने ट्रक को किनारे खड़ा किया। खुद नीचे उतर कर ट्रक के आगे शौच करने खड़ा हो गया। इतने में ट्रक आगे की ओर चल पड़ा और चालक उसकी चपेट में आ गया। चालक ट्रक के पहिये और क्रैश बैरियर के बीच दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास से गुजर रहे वाहन सवारों ने हादसा होते देख स्वारघाट पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के परिजनों को सूचित किया। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद दो हाइड्रा मशीनों से ट्रक को खींचा गया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एनएचएआई की एंबुलेंस के माध्यम से शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्यालय कानूनगो सुभाष शर्मा और पटवारी बैहल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।


बताया जा रहा है कि जिस जगह ट्रक खड़ा किया था, वहां हल्की उतराई थी। मृतक की पहचान विक्रम सिंह (37) पुत्र रामपाल गांव दाड़ी-बाड़ी डाकघर मातला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसला ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed