Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drinking water scheme dispute: Kikar-Navgaon water project site changed in the cantonment, a battalion reached

Water Scheme Dispute: छावनी में बदला कीकर-नवगांव जल परियोजना स्थल, एक बटालियन पहुंची

Wed, 14 Feb 2024 07:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/दाड़लाघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/दाड़लाघाट Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Feb 2024 07:48 PM IST
सार

कीकर-नवगांव पेयजल योजना स्थल छावनी में बदल गया है। हिंसा के बाद यहां पुलिस की दो बटालियन तैनात कर दी गई हैं। बुधवार को एक बटालियन यहां पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Drinking water scheme dispute: Kikar-Navgaon water project site changed in the cantonment, a battalion reached
कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में धरने पर बैठे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर से सटी सोलन की सीमा पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना स्थल छावनी में बदल गया है। हिंसा के बाद यहां पुलिस की दो बटालियन तैनात कर दी गई हैं। बुधवार को एक बटालियन यहां पहुंच गई है। दूसरी बटालियन आज पहुंचेगी। अब इन जवानों की निगरानी में योजना का कार्य दोबारा से शुरू करने की तैयारी है। उधर, दूसरी ओर पुलिस ने वीडियो के माध्यम से हंगामा करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। बुधवार को भी पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी। जैसे ही इनकी पहचान होगी, पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर सकती है, साथ ही जलशक्ति विभाग ने भी मामले की रिपोर्ट बनाकर आलाधिकारियों और सरकार को भेज दी है।

विज्ञापन


इसमें हवाला दिया गया है कि हंगामा करने वाले लोगों ने जबरन योजना स्थल पर हंगामा किया और क्षति पहुंचाई है। गौर रहे कि मंगलवार को बिलासपुर में महापंचायत के बाद लोग उग्र हो गए और पेयजल योजना में तोड़फोड़ की। इसमें अर्की के डीएसपी, दाड़लाघाट के नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी समेत 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसमें लोगों ने योजना स्थल पर बन रहे टैंक में भी पत्थर डाल दिए थे और पंप हाउस के लिए खोदी गई बुनियाद में भी पत्थर डालकर उसे बंद कर दिया था। इसके बाद यहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन


परियोजना का जो भी काम हुआ था, उसे लोगों ने ध्वस्त कर दिया है। निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सारी सामग्री नदी में फेंक दी है। उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इस बारे अब जैसा भी आदेश उच्च अधिकारियों का आएगा उसके अनुसार ही वे कार्य करेंगे।- ई. कुलदीप गुप्ता, सहायक अभियंता दाड़लाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन


कीकर-नवगांव योजना में पुलिस की दो बटालियन तैनात की जाएंगी। तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।-संदीप शर्मा, डीएसपी दाड़लाघाट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed