फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr suresh appointed physiothrepist for indian cricket team

टीम इंडिया के फिजियो बने डॉ. सुरेश, पास की BCCI की परीक्षा

Mon, 05 Mar 2018 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौंतड़ा (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, चौंतड़ा (मंडी) Updated Mon, 05 Mar 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Dr suresh appointed physiothrepist for indian cricket team

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के चौंतड़ा के युवा चिकित्सक डॉ. सुरेश राठौर इंडियन क्रिकेट टीम की सेहत का ख्याल रखेंगे। उन्हें बीसीसीआई ने टीम इंडिया का फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्त किया है।

विज्ञापन


वर्ष 2008 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में भी सुरेश बतौर फिजियोथेरेपिस्ट  सेवाएं दे चुके हैं। वे अंडर 14, 19 और 23 की टीम के लिए बतौर फिजियोथेरेपिस्ट कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में कई खिलाड़ियों को गंभीर चोटों से उबार चुके हैं। उनके पिता प्रधान सिंह राठौर बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। 

डॉ. राठौर प्रदेश के पहले स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को फिट रहने के परामर्श, योग, चोटिल होने पर खिलाड़ियों को फिजियो सेवाएं और परामर्श देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी प्रारंभिक शिक्षा चौंतड़ा में ही हुई और स्नातक तक पढ़ाई बैजनाथ महाविद्यालय से हुई। इसके उपरांत उन्होंने देहरादून से फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

उन्होंने बीसीसीआई में फिजियोथेरेपिस्ट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। इसके साथ प्रदेश में आयोजित हो चुके आईपीएल, वन-डे और टेस्ट मैचों में डोप टेस्ट की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।


डॉ. राठौर की पत्नी डॉ. मल्विका राणा भी प्रदेश के धर्मशाला में स्पोर्ट्स क्लीनिक संचालित कर रही हैं और खिलाड़ियों को स्वस्थ रहने तथा चोटों से उबरने और फिट रहने के टिप्स दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed