{"_id":"62380ef035b52a74ff440060","slug":"dr-sikandar-kumar-files-nomination-for-rajya-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: डॉ. सिकंदर कुमार का राज्यसभा सांसद बनना तय, नामांकन भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: डॉ. सिकंदर कुमार का राज्यसभा सांसद बनना तय, नामांकन भरा
Mon, 21 Mar 2022 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:52 PM IST
सार
डॉ. सिकंदर कुमार ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरा है। भाजपा के बहुमत में होने की वजह से हिमाचल कांग्रेस ने डॉ. सिकंदर के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।
विज्ञापन
नामांकन भरते प्रो. सिकंदर कुमार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के पद से इस्तीफा देने के बाद डॉ. सिकंदर कुमार ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरा है। भाजपा के बहुमत में होने की वजह से हिमाचल कांग्रेस ने डॉ. सिकंदर के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। लिहाजा, डॉ. सिकंदर का राज्यसभा सांसद बनना तय हो गया है। अब 31 मार्च को राज्यसभा सदस्य चुनने की औपचारिकता को पूरा किया जाएगा। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी खाली सीट पर यह नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
डॉ. सिकंदर ने सोमवार को 11:05 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई नेता उनके साथ रहे। उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को नामांकन पत्र की छंटनी, 24 को नामांकन वापसी और 31 को सुबह नौ से सायं चार बजे तक मतदान तय किया हुआ है। इसी दिन चुनाव नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। हालांकि, कांग्रेस का उम्मीदवार न होने पर डॉ. सिकंदर का सीधे राज्यसभा सदस्य के लिए चयन हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रो. सिकंदर ने टिकट नहीं मांगा था, फिर भी चुना यह खुशी की बात : जयराम
प्रोफेसर सिकंदर को राज्यसभा के लिए चुने जाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अमित शाह का धन्यवाद किया है। कहा कि अनुसूचित जाति से संबंध रखते हुए उन्होंने संगठन के लिए भी बेहतरीन काम किया है। उन्होंने गरीब परिवार से आगे बढ़कर पढ़ाई पूरी की की। कुलपति के पद पर पहुंचकर बेहतरीन काम किए। उस दृष्टि से पार्टी के नेतृत्व ने जो किया है, उसके लिए वह सबका धन्यवाद करते हैं। प्रोफेसर सिकंदर ने टिकट नहीं मांगा था। पार्टी ने खुद तय किया है कि उन्हें राज्य सभा भेजा जाए। प्रो. सिकंदर ने वर्षों से संगठन मेें काम किया है।
विज्ञापन