फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dr. Sanjeev Dhiman did not take a single holiday for one and a half years

#LadengeCoronaSe: डॉ. संजीव धीमान ने डेढ़ साल से नहीं ली एक भी छुट्टी

Tue, 27 Apr 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh आशुतोष डोगरा, अमर उजाला, ऊना
आशुतोष डोगरा, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Apr 2021 05:00 AM IST
सार

कोरोना की पहली लहर के दौरान वह क्वारंटीन सेंटर और कोविड केयर सेंटर में सेवाएं दे चुके हैं। आजकल प्री फेब्रिकेटिड कोविड सेंटर पालकवाह में बतौर नोडल अधिकारी सेवारत हैं। कोरोना सैंपलिंग से लेकर संक्रमितों का उपचार कर चुके हैं।

विज्ञापन
Dr. Sanjeev Dhiman did not take a single holiday for one and a half years
डॉ. संजीव धीमान टीम के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से लड़ी जा रही जंग में मेडिकल स्टाफ फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में सेवाएं दे रहा है। ऐसे ही ड्यूटी और सेवा को संपूर्ण समर्पण के साथ निभाने में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ललड़ी के डॉ. संजीव धीमान मिसाल बनकर उभरे हैं। कोरोना योद्धा डॉ. धीमान डेढ़ साल से लगातार सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कोई छुट्टी भी नहीं ली। यहां तक कि साप्ताहिक अवकाश भी नहीं किया। कोरोना की पहली लहर के दौरान वह क्वारंटीन सेंटर और कोविड केयर सेंटर में सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन


आजकल प्री फेब्रिकेटिड कोविड सेंटर पालकवाह में बतौर नोडल अधिकारी सेवारत हैं। कोरोना सैंपलिंग से लेकर संक्रमितों का उपचार कर चुके हैं।  डॉ. संजीव डेढ़ साल से रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी ड्यूटी पर डटे हैं। वे टीम के साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते पालकवाह में 51 बेड का मेक शिफ्ट सेंटर बनाया गया है, जहां पर गंभीर कोरोना मरीजों का उपचार होगा। इसका जिम्मा डॉ. संजीव धीमान संभाल रहे हैं। वह प्री फेब्रिकेटिड कोविड सेंटर के अलावा रोजाना सुबह सीएचसी कुंगड़त में मरीजों का चेकअप कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मिलकर हरा पाएंगे महामारी को 
वह कहते हैं कि कोरोना को हराने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व बार-बार हाथ धोना कभी न भूलें। कोरोना से बचाव के लिए लोग कोविड वैक्सीनेशन जरूर लगवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed