{"_id":"66040cd602a615b8e702bef8","slug":"dr-rajeev-bindal-said-congress-does-not-need-bjp-but-damage-control-in-the-byelections-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डॉ. राजीव बिंदल बोले- सुक्खू के व्यवहार से कांग्रेस छोड़ने को मजबूर हुए विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डॉ. राजीव बिंदल बोले- सुक्खू के व्यवहार से कांग्रेस छोड़ने को मजबूर हुए विधायक
Wed, 27 Mar 2024 06:23 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:23 PM IST
सार
कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए आखिर क्यों उनके विधायक पार्टी छोड़ कर गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हमीरपुर में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपचुनाव के चलते डैमेज कंट्रोल करने की जरूरत भाजपा को नहीं बल्कि कांग्रेस को है। अभी कांग्रेस 34 विधायकों पर है, बाद में कहां होगी उन्हें देखना होगा। कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए आखिर क्यों उनके विधायक पार्टी छोड़ कर गए। भाजपा अनुशासित पार्टी है। भाजपा में पनपे विरोध के सवाल को टालते हुए बिंदल ने कहा कि भाजपा में कहीं विरोध नहीं है। कांग्रेस के वर्तमान विधायकों को भाजपा ने टिकट दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़ कर पार्टी का समर्थन करने की वह अपील कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर विनती कर रहे हैं और कार्यकर्ता विनती को स्वीकार कर रहे है। कांग्रेस युक्त भाजपा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब कांग्रेस विचार से मुक्त भारत है। सीएम सुक्खू के व्यवहार के कारण विधायक पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। मंडी से कंगना रणौत को प्रत्याशी बनाकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया गया है।
विज्ञापन