फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dr. Kshama Maitre said Drugs are being supplied from Pakistan, there is a conspiracy to weaken the youth of th

Solan: डॉ. क्षमा मैत्रे बोलीं- पाकिस्तान से हो रहा नशा सप्लाई, देश के युवाओं को कमजोर करने की है साजिश

Wed, 21 Dec 2022 10:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 10:30 AM IST
सार

नौणी विवि में आयोजित हिम संवाद कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला से बातचीत के दौरान कॉर्ड की राष्ट्रीय निदेशक डॉक्टर दीदी के नाम से मशहूर डॉ. क्षमा मैत्रे ने कहा कि भारत का यूथ मजबूत है, इसलिए यहां के युवा को नशे की लत लगाकर उसे कमजोर करने की साजिश हो रही है। 

विज्ञापन
Dr. Kshama Maitre said Drugs are being supplied from Pakistan, there is a conspiracy to weaken the youth of th
डॉ. क्षमा मैत्रे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में नशा माफिया का सक्रिय होना सामान्य बात नहीं है, यह एक तरह से युवाओं को कमजोर करने की साजिश है। अब यह नशा माफिया पंजाब के साथ हिमाचल और उत्तराखंड में भी घुसता जा रहा है। इस पर अंकुश लगाना बहुत आवश्यक है। यह बात नौणी विवि में आयोजित हिम संवाद कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला से बातचीत के दौरान कॉर्ड की राष्ट्रीय निदेशक डॉक्टर दीदी के नाम से मशहूर डॉ. क्षमा मैत्रे ने कही। उन्होंने कहा कि भारत का यूथ मजबूत है, इसलिए यहां के युवा को नशे की लत लगाकर उसे कमजोर करने की साजिश हो रही है। इसमें पाकिस्तान का सबसे बड़ा हाथ हो सकता है। इस पर एकदम से एक्शन लेने की आवश्यकता है। हिमाचल की महिला बहुत सक्षम है, लेकिन पुरुष और युवा वर्ग नशे की तरफ जा रहा है।

विज्ञापन


डॉ. क्षमा मैत्रे देश भर में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षा और आर्थिक रूप से समक्ष बनाने में जुटी हैं। हिमाचल प्रदेश समेत ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पंजाब के एक हजार से अधिक गांव में उन्होंने महिलाओं के सेल्फ-हेल्फ ग्रुप बनाए हैं। इसमें सबसे अधिक कार्य हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में किया जा रहा है। जहां 700 गांव में कार्य किया जा रहा है। कांगड़ा की 114 पंचायतों के सभी वार्डों में एक महिला समूह बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें 2008 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। वह तपोवन (धर्मशाला) में चिन्मय ग्रामीण विकास संस्था (कोर्ड) की संरक्षक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed