{"_id":"5fca2f898ebc3ecf9277d5d8","slug":"dozens-of-villages-can-be-out-of-tcp-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में टीसीपी से बाहर होंगे दर्जनों गांव, शहरी मंत्री ने दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में टीसीपी से बाहर होंगे दर्जनों गांव, शहरी मंत्री ने दिए संकेत
Sat, 05 Dec 2020 11:01 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
टीसीपी
हिमाचल में दर्जनों गांव टीसीपी से बाहर हो सकते हैं। सरकार इसकी तैयारी कर रही है। गांवों को टीसीपी से बाहर करने के लिए बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जल्द बैठक होगी। इस बैठक में निर्णय लेने के बाद मामला कैबिनेट में जाएगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गांवों को टीसीपी में शामिल कर दिया था।
विज्ञापन
जब गांव के लिए टीसीपी ने भवन बनाने को लेकर नियम लागू किए तो लोगों में विरोध पैदा हो गया। कुल्लू में सरकार को विरोध का सामना भी करना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने भी लोगों को राहत देने की बात कही थी। वास्तविकता का पता करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी के सदस्य सुरेश भारद्वाज, गोविंद ठाकुर और चेयरमैन महेंद्र सिंह को 3 - 3 जिले दिए गए थे। अब इन्होंने रिपोर्ट तैयार कर दी है।
विज्ञापन