{"_id":"624738220c9c536c3756b53a","slug":"double-lane-flyover-to-be-built-in-khalini-shimla-under-smart-city-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: शिमला के खलीनी में बनेगा डबललेन फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: शिमला के खलीनी में बनेगा डबललेन फ्लाईओवर
Sat, 02 Apr 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:35 AM IST
सार
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रस्तावित सिंगल लेन फ्लाई ओवर की जगह अब खलीनी में डबललेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। खलीनी चौक पर तीन तरफ से भारी संख्या में होने वाली वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
यहां बनेगा डबललेन फ्लाईओवर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के खलीनी चौक पर सुबह शाम लगने वाले यातायात जाम से अब शहरवासियों को नहीं जूझना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रस्तावित सिंगल लेन फ्लाई ओवर की जगह अब यहां डबललेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। खलीनी चौक पर तीन तरफ से भारी संख्या में होने वाली वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यह फैसला लिया है। पहले यहां करीब चार मीटर चौड़े फ्लाईओवर निर्माण की योजना थी। लेकिन अब साढ़े आठ मीटर चौड़े डबल लेन फ्लाईओवर का निर्माण होगा। 220 मीटर लंबे बनने वाले इस फ्लाईओवर पर फुटपाथ की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
सिंगल पिलर पर बनने वाला यह फ्लाईओवर खलीनी टुटीकंडी बायपास सड़क को फॉरेस्ट रोड के पास टॉलैंड सड़क से जोड़ेगा। शहरी विकास विभाग के सचिव के निर्देश पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने इस प्रोजेक्ट में बदलाव किया है। विभाग ने डबललेन फ्लाईओवर की ड्राइंग भी लगभग तैयार कर दी है। अगले हफ्ते इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। प्रोजेक्ट पर पहले करीब दस करोड़ रुपये खर्च होने थे। अब चौड़ाई बढ़ने पर लागत डेढ़ से दो करोड़ बढ़ जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने यह अतिरिक्त पैसा देने को हामी भर दी है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर बनने से बदलेगी यातायात व्यवस्था
फ्लाईओवर बनने से खलीनी में यातायात व्यवस्था भी बदल जाएगी। बीसीएस और टॉलैंड की ओर से आने वाले वाहनों को खलीनी चौक नहीं जाना पड़ेगा। यह फ्लाईओवर से रवाना होंगे। टुटीकंडी आईएसबीटी की ओर से आने या जाने वाले वाहन ही खलीनी चौक पर जाएंगे और राउंड लेकर रवाना हो जाएंगे। इसी तरह टॉलैंड की ओर से बीसीएस पंथाघाटी जाने वाले वाहन भी फ्लाईओवर से ही रवाना होंगे।
विज्ञापन
अगले हफ्ते तक सौंप देंगे प्लान : अभियंता
खलीनी में डबल लेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव और ड्राइंग लगभग तैयार कर दी है। इसे अंतिम रूप देकर अगले हफ्ते मंजूरी के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेजा जाएगा।
रोहित जोरवाल, अधिशासी अभियंता सीपीडब्ल्यूडी
सिंगल की जगह बनेगा डबललेन : महाप्रबंधक
इस सड़क पर वाहनों की भारी आवाजाही को देखते हुए सचिव ने यहां डबललेन फ्लाईओवर बनाने के निर्देश दिए थे। जल्द ही इसका निर्माण कर जनता को यातायात जाम से राहत दी जाएगी।-ब्रह्म प्रकाश, महाप्रबंधक, शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट