{"_id":"5b40b1614f1c1b95288b5213","slug":"doctors-from-delhi-visited-bilaspur-and-shimla-to-know-the-cause-of-dengue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का प्रकोप : दिल्ली से बिलासपुर और शिमला पहुंचे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का प्रकोप : दिल्ली से बिलासपुर और शिमला पहुंचे डॉक्टर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में फैल रहे डेंगू की दहशत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली तक पहुंच चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डॉक्टरों की टीमें हिमाचल रवाना कर दी हैं।
विज्ञापन
एक टीम शिमला और दूसरी बिलासपुर में पता लगाएगी कि डेंगू फैलने के क्या कारण हैं। मौके पर ही मरीजों का उपचार भी किया जाएगा। कुछ डॉक्टर हिमाचल पहुंच चुके हैं जबकि कुछ रविवार को पहुंचेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अकेले बिलासपुर जिला में ही डेंगू के 90 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। पूरे प्रदेश में डेंगू की चपेट में आने वालों की संख्या 115 के पार हो चुकी है।
विज्ञापन
नड्डा ने मंत्रालय से विशेष रूप से एनसीडीसी की टीमें भेजी
डेंगू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नड्डा ने मंत्रालय से विशेष रूप से एनसीडीसी की टीमें शिमला और बिलासपुर भेजी हैं। डॉक्टर अभिषेक शनिवार को शिमला पहुंच चुके हैं जबकि डॉ. ज्योति दिल्ली से रविवार को शिमला पहुंचेंगी।
डॉ. अक्षय ईआईएस ऑफिसर शनिवार को बिलासपुर पहुंचे हैं जबकि डॉ. रीना रविवार को बिलासपुर पहुंचेंगी। ये टीमें अगले कुछ दिनों तक हिमाचल में ही रहेंगी।
नड्डा ने कहा कि डेंगू फैलने की सूचना मिलते ही टीमें प्रदेश के लिए रवाना कर दी हैं। वहीं केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सचिव भी लगातार प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से संपर्क साधे हुए हैं।