{"_id":"5d3aacb38ebc3e6cb12ea12b","slug":"doctor-will-be-charge-sheet-for-patient-refer-to-other-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज को रेफर करने पर मंत्री तल्ख, बोले- चिकित्सक होंगे चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को रेफर करने पर मंत्री तल्ख, बोले- चिकित्सक होंगे चार्जशीट
Fri, 26 Jul 2019 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी चिकित्सक ने अब बिना कारण मरीज रेफर किए तो उसे चार्जशीट किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने विभाग के अधिकारियों को साफ आदेश दिए हैं। बैजनाथ से पालमपुर रेफर किए मरीज के मामले को देख स्वास्थ्य मंत्री तल्ख हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने मौके पर मौजूद सीएमओ को आदेश दिए कि बैजनाथ से रेफर करने वाले चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी करें। चिकित्सक के जवाब से संतुष्ट न होने पर उसे चार्जशीट किया जाए। सिविल अस्पताल पालमपुर में डायलिसिस मशीन का शुभारंभ करने आए स्वास्थ्य मंत्री सीधे वार्ड में चले गए। वहां मौजूद मरीजों से उन्होंने दवाइयों व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
यही नहीं मंत्री ने अस्पताल के एमएस से पूछ लिया कि अस्पताल में सफाई कितनी बार की जाती है। इसके बाद सीएमओ से कहा कि अस्पताल में सफाई कितनी बार होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सफाई का खास ख्याल रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
वहां से निकले स्वास्थ्य मंत्री सीधे सीटी स्कैन कमरे में गए और वहां मौजूद कर्मचारियों से उन्होंने पूरी जानकारी ली। एमएस को उन्होंने सीटी स्कैन की हर पंद्रह दिन बाद रिपोर्ट देने को कहा। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश दे दिए हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनय शर्मा अन्य चिकित्सक व लोग मौजूद रहे।