शरीर पर लाल निशान और खाज मतलब फंगल इंफेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! अगर आपके शरीर पर लाल रंग के गोलाकार चकते हैं और इन जगहों पर खाज हो रही है तो यह फंगल इंफेक्शन है। बरसात के दिनों में लोगों को अधिक फंगल इंफेक्शन होता है। इस इंफेक्शन से किसी व्यक्ति की जिंदगी मुश्किल बन जाती है।
इंफेक्शन के कारण उसकी नींद भी प्रभावित होती है। फंगल इंफेक्शन होने पर डाक्टर की सलाह व उपचार लेना आवश्यक है। इस इंफेक्शन को ठीक होने में छह से आठ सप्ताह का समय लगता है। इंफेक्शन होने पर खुद ही कई प्रकार की चीजें लगाने की बजाय मरीज को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
फंगल इंफेक्शन की बीमारी दो सालों में तीन गुना बढ़ चुकी है। यह एक व्यक्ति से दूसरे को हो जाती है। ऐसे में यदि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के कपड़े, तौलिया, चप्पल या साबुन आदि इस्तेमाल करता है तो उसे भी यह इंफेक्शन हो जाता है। यह इंफेक्शन एक ही परिवार के सभी लोगों को भी हो सकता है।
ये हैं लक्षण
त्वचा पर लाल रंग के गोलाकार निशान पड़ना।
त्वचा पर पपड़ी जमना या खाल उतरना।
त्वचा के प्रभावित हिस्से में दर्द और खुजली होना।
त्वचा का कुछ हिस्सा सफेद व नर्म हो जाना।
प्रभावित क्षेत्रों में पस के साथ दाने होना।
बचाव
बरसात के मौसम में दिन में दो बार स्नान करें।
एक-दूसरे के कपड़े, तौलिया या साबुन इस्तेमाल न करें।
तंग और भीगे हुए कपड़े न पहनें।
एक दूसरे की चप्पल न पहनेेें
नमी वाले स्थानों में नंगे पांव न जाएं।
बिना सलाह कोई भी दवाई न लगाएं।
परिवार के सदस्य को अगर इंफेक्शन है तो उसका इलाज तुरंत करवाएं।
उपचार
फंगल इंफेक्शन का इलाज छह से आठ सप्ताह तक चलता है।
इसमें एंटी फंगल क्रीम
मरहम या लेप
खाने की दवाइयां
त्वचा पर लगाए जाने वाले लोशन दिए जाते हैं।
इस संबध में चर्म रोग विशेषज्ञ डा. नीरज शर्मा का कहना है कि फंगल इंफेक्शन से व्यक्ति की जीवनशैली में मुश्किलें उत्पन्न हो जाती हैं। उन्होंने सावधानी बरतने और चिकित्सकों की सलाह व उपचार लेने की अपील की है। फंगल इंफेक्शन का इलाज छह से आठ सप्ताह तक चलता है, लेकिन कई लोग बीच में ही उपचार छोड़ देते हैं जिससे यह इंफेक्शन दोबारा हो सकता है।