{"_id":"5db198bf8ebc3e01346ce49b","slug":"diwali-bonus-to-employees-of-himachal-food-supply-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को दिवाली का बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को दिवाली का बोनस
Fri, 25 Oct 2019 11:52 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अफसर तक के करीब 800 कर्मचारियों को 7500 रुपये बोनस मिलेगा।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम ने वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फाइल भेजी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति जताई है। दो-तीन दिन के भीतर कर्मचारियों के खाते में यह पैसा आ जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल में कई निगम घाटे में चल रहे है, खाद्य आपूर्ति निगम फायदे में है। ऐसे में हर साल कर्मचारियों को बोनस दिया जाता रहा है। बताया जा रहा है कि निगम के अफसरों ने इस मामले में सरकार से विचार-विमर्श किया था।
विज्ञापन
इसके बाद ही निगम अफसरों ने फाइल चलाई। खाद्य आपूर्ति निगम की कार्यकारी निदेशक तनुजा जोशी ने बताया कि कर्मचारियों को बोनस देने की फाइल सरकार को भेजी है। इसे स्वीकृति दी गई है।