फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute over water: People of two districts in Himachal face to face, government silent

पानी पर विवाद: हिमाचल में दो जिलों के लोग आमने-सामने, सरकार मौन

Sat, 10 Feb 2024 10:42 AM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Feb 2024 10:42 AM IST
सार

सोलन-बिलासपुर जिले की सीमा पर त्रिवेणी खड्ड में बन रही कीकर-नवगांव योजना का विवाद अब कुछ लोगों के बीच से बढ़कर राजनीतिक रूप लेने लगा है। 15 दिनों से जहां लोग योजना में तंबू लगाए बैठे हैं, वहीं अब प्रशासन को पुलिस बल भी यहां पर तैनात करना पड़ा है। हालांकि मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। 

विज्ञापन
Dispute over water: People of two districts in Himachal face to face, government silent
कीकर-नवगांव योजना के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

आमतौर पर गर्मियों के दौरान हर साल पानी को लेकर जगह-जगह से छिटपुट मामले सामने आते हैं। इसमें पेयजल किल्लत, समय पर पानी न मिलना, पानी की सप्लाई एक सप्ताह बाद मिलना और योजनाओं में जलस्तर कम होने की खबरें आती हैं, लेकिन पहली बार गर्मियों से पहले ही पानी को लेकर दो जिले के लोग आमने-सामने हो गए हैं। इसके बावजूद सरकार अभी तक मौन है। सोलन-बिलासपुर जिले की सीमा पर त्रिवेणी खड्ड में बन रही कीकर-नवगांव योजना का विवाद अब कुछ लोगों के बीच से बढ़कर राजनीतिक रूप लेने लगा है। 15 दिनों से जहां लोग योजना में तंबू लगाए बैठे हैं, वहीं अब प्रशासन को पुलिस बल भी यहां पर तैनात करना पड़ा है। हालांकि मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। 

विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी दौरे कर रहे हैं। इसमें भाजपा और कांग्रेस समर्थक भी एकजुट होने लगे हैं, मगर अभी तक सरकार मामले में मौन है। जो लोग अपने स्तर पर मंत्रियों से मिले भी हैं, उन्हें भी कोरे आश्वासन और जांच पूरी होने की बात कही जा रही है।  अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवगांव में कीकर नवगांव उठाऊ पेयजल योजना का दिसंबर के आखिरी सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू हुआ। इससे अर्की क्षेत्र की सात पंचायतों कशलोग, सेवड़ा चंडी, पारनू, संघोई, मांगू, नवगांव व दाड़लाघाट के लोगों को सीधा लाभ मिलना है। योजना को लेकर बिलासपुर के श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि अगर यह योजना बनती है तो उनकी तीन दर्जन से अधिक पेयजल व सिंचाई योजनाएं प्रभावित होंगी। कई घराटों का अस्तित्व भी खतरे में आ जाएगा। लोगों का आरोप है कि पंचायतों के बहाने अंबुजा सीमेंट उद्योग को पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अर्की क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों का तर्क है कि योजना अर्की क्षेत्र में बन रही है। यह बीते 5 फरवरी को योजना स्थल पर धरना दे चुके हैं। स्थानीय बीडीसी सदस्य सोमा कौंडल, दाड़लाघाट पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया व कृष्ण देव गौतम का कहना है कि यह पानी अर्की क्षेत्र की खड्डों का ही इसमें जाता है। क्षेत्र की सात पंचायतों को पानी आएगा। बिलासपुर के लोग अंबुजा का बहाना बनाकर जानबूझकर योजना को बनने से रोक रहे हैं। इसका कानूनी जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिलासपुर की अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा का कहना है कि यदि योजना बनती है तो उनके क्षेत्र में गर्मियों में पेयजल और सिंचाई का संकट खड़ा हो जाएगा। योजना में अर्की क्षेत्र से राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। स्थानीय दाड़लाघाट सीमेंट उद्योग के ठेकेदार को संरक्षण प्राप्त है। अभी तक कोई रिपोर्ट भी उन्हें नहीं दी गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि रिपोर्ट आने तक कोई भी कार्य शुरू नहीं होगा, मगर नियमों को ताक पर रखकर कार्य चल रहा है। उन्होंने किसी भी अनहोनी के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया है। 


रणधीर के नेतृत्व में सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
बिलासपुर। श्री नयनादेवी जी के विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में बिलासपुर के लोगों का प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि जल शक्ति विभाग सोलन के अर्की मंडल ने बिलासपुर में अली खड्ड पर उठाऊ पेयजल योजना का जो कार्य शुरू किया है, उसे रोक दिया जाए। ज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस स्कीम पर पूर्ण विचार किया जाएगा। रणधीर शर्मा ने कहा कि यदि ये योजना बनी तो बिलासपुर जिले की कई पेयजल योजनाएं बंद हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed