फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dispute over congress hoarding adn byelection in Pachhad sirmour himachal pradesh

राठौर का कटआउट बड़ा, मुसाफिर का फोटो छोटा और दिग्गज नेता गायब

Sat, 19 Oct 2019 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Oct 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
dispute over congress hoarding adn byelection in Pachhad sirmour himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पच्छाद उप चुनाव में कांग्रेस ने भले की पूरी ताकत लगा दी है, लेकिन राजगढ़ में अपने ही होर्डिंग्स पर विवाद हो गया। इन होर्डिंग में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का बड़ा कटआउट लगा है। नीचे प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर का फोटो छोटा लगाया है, जबकि अन्य सभी दिग्गज नेताओं के फोटो गायब हैं।

विज्ञापन


इन होर्डिंग को देखते ही पार्टी के नेताओं ने नाराजगी जताई और फिर ये वापस राजगढ़ कांग्रेस कार्यालय पहुंचा दिए गए। इनमें अधिकांश पंचायतों में लगा दिए गए थे। हैरानी की बात यह है कि होर्डिंग में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के फोटो के साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक के फोटो लगाना उचित नहीं समझा गया।

विज्ञापन

यही नहीं, इन होर्डिंग में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के फोटो भी नदारद हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में 35 होर्डिंग लगा दिए थे, जबकि कुल 120 होर्डिंग के ऑर्डर दिए थे।

इनसे पार्टी के दिग्गजों की फोटो गायब होने और गंगूराम मुसाफिर के फोटो का स्थान देखते ही जिला सिरमौर और प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने मौके पर ही नाराजगी जता दी। पार्टी नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि इन होर्डिंग के बूते हम लोगों में क्या संदेश लेकर जाएंगे? इसके बाद इन होर्डिंग को हटाकर पच्छाद में पार्टी कार्यालय में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed