{"_id":"62cdaccf3e26787c9a0d8da4","slug":"dispute-between-two-group-of-shopkpeer-shimla-news-sml415031045","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर घमासान
विज्ञापन
Dispute between two group of shopkpeer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर घमासान दो गुटों में बंटे शहर के कारोबारी
लोअर बाजार से मालरोड तक लगने वाली लिफ्ट का दूसरे गुट ने किया समर्थन
संजीव गुट ने बताया था पैसे की बर्बादी
दूसरा गुट बोला, यह फायदे का प्रोजेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लोअर बाजार से मालरोड के लिए बनने वाली लिफ्ट के प्रोजेक्ट पर घमासान मच गया है। इस प्रोजेक्ट पर शहर के कारोबारी दो गुटों में बंट गए हैं। संजीव ठाकुर की अगुवाई वाले व्यापार मंडल ने इस प्रोजेक्ट को पैसों की बर्बादी करार दिया था। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद इंद्रजीत सिंह ने भी इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए थे।
अब दूसरे धड़े ने इसे शहर के फायदे का प्रोजेक्ट बताया है। इस पर कारोबारियों के दूसरे धड़े ने मंगलवार को बैठक कर इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की। साथ ही संजीव गुट को इस प्रोजेक्ट पर राजनीति न करने की सलाह भी दे दी। शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना और भाजपा नेता एवं लोअर बाजार से मनोनीत पार्षद रहे दीपक शर्मा ने कहा कि यह कारोबारियों के फायदे का प्रोजेक्ट है। लिफ्ट लगने से बुजुर्गों को फायदा होगा। लोअर बाजार, गंज और सब्जी मंडी के लिए ग्राहक बढ़ जाएंगे।
दीपक शर्मा ने कहा कि वह कारोबारी नेता इस लिफ्ट का विरोध कर रहे हैं जो खुद आलीशान गाड़ियों में घूमते हैं। आम आदमी और कारोबारी के लिए यह लाभकारी है। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन से शहर में जो अच्छे काम हो रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा करने में सहयोग देना चाहिए। इन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बाजार के बीचोबीच लिफ्ट लगने से सबको फायदा होना है।
विज्ञापन
1.47 करोड़ से लगनी है लिफ्ट
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लोअर बाजार में सुंदर पंसारी की दुकान के पास से मिडल बाजार के लिए 1.47 करोड़ रुपये से लिफ्ट लगनी है। रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन को इस प्रोजेक्ट का जिम्मा दिया है। इसी साल के अंत तक यह लिफ्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा है।