फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dishes will be served in leaf and steel utensils at minjar fare chamba

चंबा के मिंजर मेले में पहली बार पत्तल में परोसे जाएंगे व्यंजन

Sun, 28 Jul 2019 11:30 AM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Jul 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Dishes will be served in leaf and steel utensils at minjar fare chamba
फाइल फोटो

विश्व प्रसिद्ध मिंजर मेले में इस बार व्यंजन परोसने में पारंपरिक पत्तल और स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल होगा। मेले के दौरान अस्थायी तौर पर लगने वाले खाने के स्टालों में थर्मोकोल से बनी डिस्पोजेबल प्लेट, गिलास और चमकीली प्लेटों पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


प्रशासन ने इस फैसले को सख्ती से लागू करने की तैयारी भी कर ली है। मिंजर मेले के दौरान अधिकारिक रूप से आठ दिनों तक मिंजर मेला चलता है। ऐतिहासिक मेले में शामिल होने के लिए हिमाचल समेत आस पड़ोस के राज्य व अन्य इलाकों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचते हैं।
विज्ञापन


मेले में खरीदारी करने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के अलावा यहां परोसे जाने वाले खास व्यंजन भी आकर्षित करते हैं। बीते वर्ष तक मेले के दौरान डिस्पोजेबल बर्तनों में खाने के व्यंजन परोसे जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहबाजारी कमेटी अध्यक्ष दिप्ती मंढ़ोत्रा ने बताया कि मेले के दौरान अस्थायी दुकानों में थर्मोकोल निर्मित डिस्पोजेबल बर्तनों और चमकीली प्लेटों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।

दुकानदार केवल पारंपरिक पत्तल और स्टील के बर्तनों में ही खाने की वस्तुएं परोस सकेंगे। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मिंजर मेले के दौरान खाने के स्टॉल लगाने के लिए राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और जिला से दुकानदार आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed