फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Disabled police personnel gets claim of Rs 22.5 lakh, made possible by efforts of IPS officer Bhagat Singh Tha

हिमाचल: दिव्यांग पुलिस कर्मी को मिला साढ़े 22 लाख का क्लेम, इस आईपीएस अधिकारी के प्रयासों से हुआ संभव

Sat, 08 Jun 2024 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,पंडोह(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी,पंडोह(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2024 06:43 PM IST
सार

 पंडोह के एक दिव्यांग पुलिस कर्मचारी को साढ़े 22 लाख रुपये का क्लेम मिल गया है। यह आईपीएस भगत सिंह ठाकुर के प्रयासों से संभव हुआ है। 

विज्ञापन
Disabled police personnel gets claim of Rs 22.5 lakh, made possible by efforts of IPS officer Bhagat Singh Tha
दिव्यांग पुलिस कर्मी को मिला साढ़े 22 लाख रुपये का क्लेम - फोटो : संवाद

विस्तार

थर्ड बटालियन पंडोह के एक दिव्यांग पुलिस कर्मचारी को साढ़े 22 लाख रुपये का क्लेम मिल गया है। यह आईपीएस भगत सिंह ठाकुर के प्रयासों से संभव हुआ है। यह पुलिस विभाग में दिव्यांगता की स्थिति में क्लेम दिलाने का यह पहला मामला है। जानकारी के मुताबिक कुल्लू जिले के बंजार निवासी कृष्ण लाल 16 वर्षों तक सेना में सेवाएं देने के बाद मार्च 2020 में पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे और थर्ड बटालियन पंडोह में तैनात थे। अप्रैल 2022 में कृष्ण लाल छुट्टी लेकर घर गया हुआ था और वहां गिरने के कारण रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई। काफी उपचार करवाने के बाद भी वह ठीक नहीं हो सका और अब व्हील चेयर पर दूसरों के सहारे जीवन यापन करते हुए विभाग के लिए अपनी सेवाएं दे रहा है।

विज्ञापन


कांस्टेबल कृष्ण लाल की दशा के बारे में जब कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस विभाग की प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर योजना के तहत सितंबर 2023 को क्लेम के लिए आवेदन किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ खुद वार्तालाप करके इस मामले में गंभीरता दिखाई और दिव्यांग हो चुके पुलिस कर्मी को साढ़े 22 लाख का क्लेम दिलाया। बीती 27 मई को यह राशि कर्मचारी के खाते में आ गई है। कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने इस योजना के लिए पुलिस विभाग और क्लेम देने के लिए एसबीआई का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों में इस योजना के लेकर यह भ्रम है कि यह राशि सिर्फ मृत्यु पर ही मिलती है लेकिन दिव्यांगता पर भी इस राशि को देने का प्रावधान है। उन्होंने पुलिस विभाग के कर्मचारियों से ऐसी सभी योजनाओं की जानकारी स्वयं रखने और अपने परिजनों के साथ साझा करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

Disabled police personnel gets claim of Rs 22.5 lakh, made possible by efforts of IPS officer Bhagat Singh Tha
दिव्यांग पुलिस कर्मी को मिला साढ़े 22 लाख रुपये का क्लेम - फोटो : संवाद

इधर, कांस्टेबल कृष्ण लाल और उनकी धर्मपत्नी सुनीता ने क्लेम दिलाने के लिए कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर, पुलिस विभाग और सहयोगी कर्मचारियों का आभार जताया है। इन्होंने कहा कि इस राशि से अब इन्हें भविष्य में अपने उपचार को सही ढंग से करवाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भविष्य में आर्थिक तौर पर पड़ने वाली जिम्मेदारियों का निर्वहन भी वे कर पाएंगे।

क्या है पुलिस विभाग की प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर योजना
पुलिस विभाग की प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस  कवर योजना के तहत चार प्रमुख बैंकों एसबीआई, पीएनबी, एक्सिस और एचडीएफसी बैंक के साथ पुलिस विभाग ने एमओयू साइन किए हैं। इन बैंकों में जिन पुलिस कर्मियों के सैलरी अकाउंट हैं, उन्हें प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस  कवर योजना का लाभ मिलता है। इसमें मृत्यु के बाद तो परिवार को राशि मिलती ही है लेकिन दिव्यांगता की स्थिति में भी क्लेम देने, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद का प्रावधान भी है। आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर जब एसपी पुलिस वेल्फेयर थे तो उन्होंने अपने समय में ही प्रदेश भर में बैंकों के साथ एमओयू करके इस योजना को लागू करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed