{"_id":"61e7fd53b20d4f37561c690d","slug":"directorate-of-education-regularized-26-clerks-and-16-joa-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: शिक्षा निदेशालय ने नियमित किए 26 क्लर्क और 16 जेओए आईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: शिक्षा निदेशालय ने नियमित किए 26 क्लर्क और 16 जेओए आईटी
Wed, 19 Jan 2022 05:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Jan 2022 05:30 PM IST
सार
शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से बुधवार को इस बाबत लिखित निर्देश जारी किए गए। 30 सितंबर, 2021 तक दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वालों को सरकार ने नियमित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा कर चुके 26 क्लर्कों सहित 16 जेओए आईटी को नियमित कर दिया है। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से बुधवार को इस बाबत लिखित निर्देश जारी किए गए। 30 सितंबर, 2021 तक दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वालों को सरकार ने नियमित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा डेली वेज के तौर पर चार वर्षों से कार्य कर रहे क्लर्कों को भी नियमित करने का फैसला लिया गया है। जिला उपनिदेशकों से इन कर्मचारियों की जानकारी तलब की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए अंतिम तिथि बढ़ी
वहीं, सिविल सेवा, प्रेरणा स्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इसे अब 31 जनवरी किया गया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन